Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
मुगलई चिकन पुलाव
पुलाव भारतीय व्यंजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कोई भी पार्टी हो या तीज-त्योहार, इस दिन पुलाव ना बने तो कुछ अधूरा सा लगता है। पर क्या आपने कभी मुगलई चिकन पुलाव ट्राई किया है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और नॉन वेज लर्वस को तो यह बहुत ही पसंद आता है। आइये बनाते हैं मुगलई चिकन पुलाव-

सामग्री-
1 चिकन पीस में कटा हुआ
1 किलो पिसा मटन
2 कम घी
4 बडे़ प्याज पिसे हुए
1/4 किलो दही
1/2 किलो चावल
1/2 चम्मच केसर
बादाम
4 तेज पत्ता
1 इंच दालचीनी
10 लौंग
10 इलायची
3 लहसुन
18 काली मिर्च
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच जीरा पाउडर
1/4 चम्मच हल्दी
विधि-
सबसे पहले अदरक, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर का पेस्ट तैयार करें। अब पैन में तेल गरम करें और उसमें पिसा हुआ प्याज डालें और भूरा होने तक फ्राइ करें। अब पैन में आधा मसाले का पेस्ट डालें और चिकन पीस तथा मटन डाल कर भूरा होने तक पकाएं। अब उसमें सारे पिसे हुए मसाले डालें और चिकन के ही साथ फ्राइ कर लें। अब उसमें 2 कप गरम पानी डालें और ढक्कन बंद कर के चिकन पकने तक पकाएं। फिर दही में केसर को अच्छी तरह से फेंट लें और उसे भी पैन में डाल कर 10 मिनट तक ढक्कन खोल कर पकाएं। अब पैन को गैस से उतार लें और एक किनारे रख दें।
अब दूसरा पैन चढाएं और उसमें घी डाल कर गरम करें। फिर तेज पत्ता और बाकी का खडा़ मसाला डाल कर भूने। उसके बाद कटा हुआ प्याज डालें और भूरा होने तक भूने। फिर चावल मिलाएं और फ्राइ करें। फिर इसमें पानी डाल कर 1 चम्मच नमक डाल कर पैन पर ढक्कन लगा दें। जब चावल हो जाए तो उसे एक बरतन में निकालें और उसके उपर पकाया हुआ मीट फैला दें। इसके बाद फिर से दुबारा चावल फैलाएं और बादाम से सजा कर उसे सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
