Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
मुर्ग का सालन: चिकन करी रेसीपी
मुर्ग का सालन एक ऐसी लजीज रेसीपी है जिसे पाकिस्तान में खास तौर पर बनाया जाता है। या फिर हम कह सकते हैं कि मुर्ग का सालन वहीं से आई ही है। इस चिकन करी में काफी मसाले डाले जाते हैं इसलिये ये व्यंजन शाह जहान की बहुत ही फेवरेट थी। हम इस चिकन करी को रॉयल रेसीपी कह सकते हैं। तो अगर आपके घर में कोई पार्टी या गेट टुगेदर हो रहा हो तो इसे बनाना बिल्कुल भी न भूलें। अगर आपको थोड़ा सा भी चिकन बनाना आता हो तो आप इसे अपने किचन में ट्राई कर सकते हैं। इसमें मिर्च अपने हिसाब से बढ़ा या घटा सकते हैं। आाइये जानते हैं मुर्ग का सालन बनाने की विधि को-

कितने लोगों के लिये- 4
तैसारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
चिकन- 500 ग्राम
प्याज- 2
लहसुन- 8
अदरक- 1 इंच
टमाटर- 1
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- ½ चम्मच
इलायची- 4
काली मिर्च- 5
धनिया पत्ती- 2 डंठल
तेल- 2 चम्मच
बटर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- पैन में तेल गरम करें, उसमें इलायनी और काली मिर्च डालें।
- फिर उसमें कटी हुई प्याज डालें और हल्का भूरा होने तक फ्राई करें।
- फिर पैन में अदरक और लहसुन डालें और 2 मिनट तक भूनें।
- अब पैन में कटे टमाटर और नमक डाल कर 3-4 मिनट तक पकाएं और आंच को बंद कर दें।
- अब मसाले को ठंडा होने दें और फिर इन सब सामग्रियों को ग्राइंडर में डाल कर पेस्ट बनाएं।
- तब तक के लिये एक पैन में बटर गरम करें, उसमें चिकन के पीस डालें और भूरा होने तक फ्राई करें।
- फिर पैन में पिसा मसाला डालें, मिक्स करें और हल्की आंच पर पकाएं।
- अगर जरुरत हो तो नमक डालें और 1 कप पानी भी डालें। इसे मध्यम आंच पर पकाएं और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
