Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
लजीज मटन दो प्याजा
मटन दो प्याजा दो प्याज से बनी रेसीपी है। यहां पर दो का मतलब, 2 और प्याजा का मतलब प्याज से है। यह एक बहुत ही स्वादिष्ट मटन रेसीपी है जिसे आप पार्टी आदि में बना सकती हैं। इसको बनाने के लिये हम ऑलिव ऑयल यानी की जैतून के तेल का प्रयोग करेंगे। मटन दो प्याजा में टमैटो प्यूरी भी पड़ती है जिससे यह स्वाद में हल्का मीठा हो जाता है।
यदि ग्रेवी थोड़ी ज्यादा हो गई हो तो मटन को बार बार उबालने से अच्छा है कि आप मटन के पीस बाहर निकाल लें और ग्रेवी को उबाल कर कम कर लें। बाद में मटन पीस को ग्रेवी में वापस डाल लें। इससे मटन का टेस्ट भी वैसे का वैसा ही बरकरार रहेगा। तो चलिये शुरु करते हैं मटन दो प्याजा बनाने की विधी को-

सामग्री-
मटन - 1 किलो
मेथी, जीरा, काली राई, सौंफ और कलौंजी- 1/2 चम्मच
आलू- 4
जैतून का तेल- 1 चम्मच
प्याज- 2
अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
मीट मसाला- 2 चम्मच
नमक- 1 चम्मच
हल्दी- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
टमैटो प्यूरी- 100 एमएल
पानी- 1 कप
विधि-
- सबसे पहले प्रेशर कुकर में तेल गरम करें और उसें 5 सूखे मसाले जैसे, मेथी, जीरा, काली राई, सौंफ और कलौंजी डालें।
- उसके बाद कटी प्याज, मीट मसाला, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अदरक और लहसुन पेस्ट डाल कर भूने।
- अब उसमें मटन पीस और आलू को दो भागों में काट कर डालें। इसे तब तक फ्राई करें जब कि यह सूख ना जाए।
- अब मसाले में टमैटो प्यूरी, नमक और 2 कप पानी डाल कर उबालिये।
- अब प्रेशर कुकर को बंद कीजिये और 5 मिनट के लिये ऐेसे ही रहने दीजिये।
- तब तक के लिये आप फ्राइंग पैन में थोड़े कटे हुए प्याज फ्राई कर लीजिये, उन्हें बिल्कुल क्रिस्प बना लीजिये। इन क्रिस्प प्याज को कुकर के अंदर डालिये और ढक्कन बंद कर दीजिये। आपका मटन दो प्याजा तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
