Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मटन याकिनी पुलाव का जायका
यह मटन पुलाव कशमीर घाटी की स्पेशल रेसीपी है। इसमें मटन के पीस पड़े होते हैं जिसे खूब सारे गरम मसालों के साथ उबाला जाता है। आप ने कई तरह के मटन पुलाव खाए होंगे, लेकिन इससे अच्छा मटन पुलाव आज तक नहीं खाया होगा। लेकिन मटन याकिनी पुलाव को बनाने में थोडा़ सा समय लगता है। इसके साथ आपको खाने के लिये किसी भी तरह की करी
की कोई आवश्यकता नहीं पडे़गी। तो आइये लेते हैं मटन याकिनी पुलाव के जायके का स्वाद।

लोंगो के लिये- 4
पकाने में समय- 1 घंटा
सामग्री-
लैंब पीस- 10 500 ग्राम
साबुत काली मिर्च- 10
लौंग- 5
हरी इलायची- 5
जायफल - 1/2
जीरा - 1 चम्मच
साबुत धनिया- 1 चम्मच
दालचीनी- 1 इंच
कडी़ पत्ती- 1
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
बासमती चावल- 150 ग्राम
एक प्याज- 1 (कटा हुआ)
तेल - 2 चम्मच
नमक स्वाद के अनुसार
विधि-
एक साफ सूती कपड़ा लीजिये और उसमें सारे साबुत मसाले डाल कर बांध लीजिये। इस पोटली को प्रेशर कुकर में रखिये और उसमें 7 कप पानी डाल दीजिये। कुकर में लैंब के टुकड़ों को अदरक-लहसुन पेस्ट के साथ डालिये। फिर उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर डाल कर ढक्कन बंद कर दीजिये और 4 सीटियां लगा दीजिये। इसी बीच, एक गहरा पैन लें और उसमें प्याज के स्लाइस डालें और तेज आंच पर फ्राइ करें। जब यह क्रिस्पी हो जाए तब इसे एक प्लेट में निकाल कर किनारे रख दें। जब प्रेशर कुकर में मटन तैयार हो जाए तब उसे छान कर पानी एक किनारे रख दें। अब पैन में बचा हुआ प्याज फ्राई कीजिये और उसमें चावल, नमक और मटन का पानी डाल कर पैन को 10 मिनट तक मध्यम आंच पर बंद कर दीजिये। अब पैन में मटन के पीस डाल कर फ्राई किये हुए प्याज से सजाइये। आपका याकिनी मटन पुलाव एक दम तैयार हो चुका है, इसे रायते के साथ परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
