Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
मुंह में घुलने वाला मटन: नल्ली निहारी
मटन से बनाई जाने वाली नल्ली निहारी एक ऐसी रेसीपी है जो रमजान के वक्त अक्सर मुस्लिम घरों में बनाई जाती है। इसमे जो सबसे स्पेशल होता है वह है मटन की टांगे। अगर आपको नॉन वेज खाना बहुत पसंद है तो आपको यह नल्ली निहारी भी जरुर पसंद आएगा। इसे बनाने के लिये आपको कई तरह के सूखे मसालों का उपयोग करना होगा।
नल्ली निहारी मसालों में पकने की वजह से इतना स्वादिष्ट हो जाता है कि आप जैसे ही मटन पीस को अपने मुंह में डालेगें, वह वैसे ही घुल जाएगा। तो देर किस बात की आइये जानते हैं कि नल्ली निहारी कैसे बनाया जाता है।

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 40 मिनट
सामग्री-
मटन की टांगे- 1 किलो
देसी घी- 2 बड़े चम्मच
प्याज़ ,सलाइस किया हुआ- 2 मध्यम आकार
तले हुए प्याज़- 2 बड़े चम्मच
नमक- स्वादानुसार
मटन स्टॉक- 2 कप
आटा- 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
अदरक- 1/2 इन्च टुकड़ा
ताज़ा हरा धनिया, कटा हुआ- 2 बड़े चम्मच
निहारी मसाला
जीरा- 1 1/2 बड़े चम्मच
छोटी इलाईची- 7
बड़ी इलाइची- 2
लौंग- 8-10
जावित्री- 3 टुकड़े
सौंफ- 2 छोटे चम्मच
काली मिर्च- 12-14
सूखी लाल मिर्च- 6
दालचीनी- 2 इन्च टुकड़ा
खसखस/पोस्तो- 1 1/2 छोटे चम्मच
जयफल,घिसा हुआ- 1 छोटा चम्मच
सौंठ- 1 छोटा चम्मच
तेज पत्ता- 1
भुनी हुई चने की दाल का पावडर- 1 बड़ा चम्मच
विधि-
- निहारी मसाला बनाने के लिए, नॉन स्टिक पैन में जीरा, छोटी इलाईची, बड़ी इलाईची, लौंग, जावित्री, सौंफ, कालीमिर्च, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी, खसखस, जयफल, सौंठ और तेज पत्ता सेक लें।
- फिर सभी मसालों को पीस लें और चना दाल के पावडर में मिलाएँ।
- एक गहरे नौन-स्टिक पैन में घी गरम करें। इसमे प्याज़ डालें और भून लें।
- जब प्याज भुन जाए तब इस में मटन पीस डाल कर दो बड़े चम्मच निहारी मसाला कुछ देर तक भूनें।
- फिर 6 कप पानी, तले हुए प्याज़ और नमक मिलाएँ।
- नल्ली पकने तक आँच पर रखें।
- इसके बाद मटन स्टाक व बाकी निहारी मसाला मिला दें।
- दूसरी ओर आटे को 6 बड़े चम्मच पानी में घोल लें।
- नल्ली में मिलाएँ और गाढ़ा होने तक पकने दें।
- नींबू का रस छिड़कें और अदरक के लच्छे व हरे धनिये से सजाकर गरमा गरम परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
