Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
पर्शियन स्टाइल चिकन करी
Non Veg
oi-Staff
अगर आप चिकन लवर हैं तो आपके लिये हम ले कर आए हैं पर्शियन स्टाइल चिकन करी। यह चिकन करी पर्शियन किचन से आई है जो कि आपकी जुबान का स्वाद और भी ज्यादा बढा देगी। यह चिकन करी स्वाद में अच्छी है और एक अलग सा ही टेस्ट प्रदान करती है। वे लोग जिन्हें ज्यादा तीखा नहीं पसंद है और जो वही पुरानी चिकन करी रेसिपी से बोर हो चुके हैं, वो इसे पका सकते हैं। यह बनाने में आसान है और स्वाद बढाने के लिये इसमें अनार दाना पड़ता है। तो चलिये जानते हैं पर्शियन स्टाइल चिकन करी बनाने की विधि-

कितनेः 4
तैयारी में समयः 10 मिनट
पकाने में समयः 30 मिनट
सामग्रीः
- चिकनः 1 किलो
- बटरः 1 चम्मच
- ऑलिव ऑइल: 2 चम्मच
- प्याजः 2
- लहसुनः 6
- टमाटरः 2
- नमकः स्वादअनुसार
- दालचीनी पाउडरः चुटकीभर
- काली मिर्च साबुतः 1 चम्मच
- अनारदानाः 1
- अखरोठः 1/4 कप रोस्ट किया
- नींबू का रसः 1 चम्मच
विधिः
- चिकन पीस को धो कर किनारे रखें।
- पैन में बटर और ऑलिव ऑइल गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तब उसमें स्लाइस किया प्याज डालें।
- जब प्याज भुन जाए तब उसमें कुंची हुई लहसुन क 5 कलियां डालें।
- अब इसमें चिकन के पीस और नमक डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- जब चिकन हल्का भूना होना शुरु हो जाए तब उसमें दालचीनी पाउडर और कुची हुई काली मिर्च डाल कर मिक्स करें।
- अब अनारदाने को मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार करें।
- इस पेस्ट को चिकन के साथ मिलाएं और 10 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें अखरोठ, नमक और हल्का पानी मिला कर चिकन को 20 मिनट के लिये ढंक कर हल्की आंच पर पकाएं।
- अब ढक्कन खोल कर उसमें नींबू का रस मिक्स करें।
- जब लगे कि चिकन पक चुका है तो आंच बंद कर के उसे गार्निश करें।
Comments
English summary
Persian Style Chicken Curry
Story first published: Saturday, March 1, 2014, 12:01 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2014



Click it and Unblock the Notifications
