Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
टेस्टी पाइनएप्पल थाई चिकन
पाइनएप्पल थाई चिकन एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी है, जो कि अनानास के फल के साथ पकाई जाती है, जिससे चिकन का स्वाद बिल्कुल अलग सा हो जाता है। चिकन खाना जिसे भी पसंद है, उसे यह पाइनएप्पल थाई चिकन बहुत पसंद आएगा। पाइनएप्पल का मीठा टेस्ट जब चिकन के साथ मिक्स होता है जो बच्चों को यह खाना बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है। आइये जानते हैं कि पाइनएप्पल थाई चिकन बनाने की विधि-
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
किचन - 250 ग्राम चॉप
काजू- 1/2 कप
अनानास- 2 कप
वेजिटेबल ऑइल- 2 चम्मच
लहसुन-4
प्याज- 1
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
लाल शिमला मिर्च- 1/2
हरी शिमला मिर्च- 1/2
ऑइस्टर सॉस- 2 चम्मच
सोया सॉस या फिश सॉस- 1 चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
हरी प्याज- 3
नारियल - 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
CLICK: मन को खुश कर देने वाली टॉप बंगाली रेसिपीज़
विधि-
- साबसे पहले काजू को तवे पर मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन भून लें।
- अब पैन में हल्का सा तेल डालें, फिर लहसुन, प्याज और हरी मिर्च को डाल कर 2 मिनट भूनें।
- इसके बाद पैन में चिकन के पीस और कटी हुई शिमला मिर्च डाल कर लाइट ब्राउन करें।
- फिर ऑइस्टर सॉस, फिश सॉस, चीनी और अनानास के टुकड़े डाल कर 2 मिनट टॉस करें। इसके साथ भुने हुए काजू भी डालें।
- फिर इसे एक सर्विंग प्लेट में अरेंज करें। ऊपर से हरी पत्तेदार प्याज और घिसा हुआ नारियल डालें।
- अब इसे राइस के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
