Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
टमैटो गार्लिक सॉस के साथ खाइये प्रॉन कटलेट
आलू के कटलेट तो आपने खाएं ही होंगे, लेकिन आज हम आपको प्रॉन कटलेट बनाना सिखा रहे हैं। यह नॉन वेज प्रॉन कटलेट काफी चटपटा और स्वादिष्ट है। यह बहुत ही कम समय में बनने वाला स्नैक्स है। यह कटलेट नॉन वेज पसंद करने वाले लोंगो को बहुत ही अच्छा लगेगा। तो चलिये जानते हैं इसे बनाने की विधि को -

कितने लोंगो के लिये- 4-5
पकाने में समय- 45 मिनट
सामग्री-
मध्य आकार का प्रॉन- 7-8
लाल मिर्च पाउडर 1½ चम्मच
नींबू- 2-3 चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
अंडा- 5-6
हरी मिर्च पेस्ट- 2-3 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
लहुसन अदरक पेस्ट- 5-6 चम्मच
ब्रेड क्रम्ब- 2 कप
तेल- 3-4 कप
लहसुन- 6-7
टमाटर- 2-3
लाल मिर्च- 3
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
प्रॉन को अच्छी तरह से धो कर एक कटोरे में अलग रखें। उसके बाद प्रॉन को 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच नींबू का रस, ½ चम्मच चीनी और थोड़े से नमक के साथ मैरिनेट करें। प्रॉन को 30 मिनट के लिये रखें। इसके बाद दो अंडे़, लाल मिर्च पाउडर, नींबू, चीनी, हरी मिर्च पेस्ट, हरी धनिया पाउडर, लहसुन अदरक पेस्ट, काली मिर्च और नमक को अच्छी तरह से मिला कर घोल तैयार करें।
अब मैरीनेट कि हुए प्रॉन को लें और उसमें इस पेस्ट को लगाएं उसके बाद ब्रेड क्रम्ब भी लगाएं। अब एक डीप फ्राइंग पैन लें और उसमें तेल डाल कर गर्म करें। इसके बाद प्रॉन को उसमें डीप फ्राई करें। जब यह हो जाए, तब गैस बंद कर के प्रॉन को निकाल लें और गार्लिक सॉस के साथ सर्व करें।
गार्लिक सॉस बनाने की विध-
लहसुन, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक ले कर मिक्सर में पीस लें।



Click it and Unblock the Notifications
