Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
फिश लवर्स के लिये पंजाबी फिश फ्राइ
अगर आप हर वक्त वही बोरिंग सी नानॅ वेज फिश डिश खा कर बोर हो चुके हैं, तो अब परेशान होने की जरुरत नहीं है। आज हम आपको सीधे पंजाब की फिश रेसिपी जिसका नाम, पंजाबी फिश फ्राइ बनाना सिखाएंगे। इसमें कई मसालों का मिश्रण है जो इसे खाने में लाजवाब बनाता है। साथ ही इसको तल कर खाया जाता है, जिस कारण आप एक नहीं बल्कि चार-पांच पीस तो खा ही लेंगे। तो आइये देखते हैं इस डिश को बनाने की विधि-

सामग्री :
मछली - 500 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर - २ चम्मच
नमक - स्वादानुसार
अदरक कसा हुआ - 2 कलछी
लहसुन - 2 कलछी
नींबू का रस - 1 कलछी
150 ग्राम बेसन का आटा - 1 कप
तेल - तलने के लिए
अंडा - 1
काला नमक - स्वादानुसार
भुना हुआ जीरा पाउडर - ¼ चम्मच
गरम मसाला - ¼ चम्मच
आम पाउडर (अमचूर) - ¼ चम्मच
विधि-
एक कटोरे में मछली के लम्बे-लम्बे कटे हुए टुकड़े लीजिये। अब लाल मिर्च पाउडर, नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, गरम मसाला, अदरक, लहसुन पेस्ट, नींबू का रस और बेसन को मछली के टुकडो पर डाल कर मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाइये। अब इसे एक तरफ रख दें। अब एक कटोरे में अंडा फोडे़ और उसे फेंट लें। अब फेंटे हुए अंडे को मछली के बनाए मिश्रण में डाल कर अच्छे से मिलाये।
एक कडाई में तेल गर्म करें। अब मछली के टुकड़े को उसी गर्म तेल में डाल कर तले। तब तक तले जब तक सभी भूरे रंग के ना हो जाए। तलने के बाद सभी को एक कागज़ पर तेल सोखने के लिए रख दें। हरी चटनी या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ गरम-गरम परोसें।



Click it and Unblock the Notifications