Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रेलवे मटन करी
आज संडे का दिन है और आपकी ऑफिस से छुट्टी भी है, तो क्यूं न आज कुछ स्पेशल बनाया जाए। आज हम आपको रेलवे मटन करी बनाना सिखाएंगे जिसका नाम तब पड़ा जब हमारे भारत में ब्रिटिश वास किया करते थे। जब ब्रिटिश लोग ट्रेन से लंबा सफर करते थे, तब उन्हें डिनर के समय यह मटन करी खासतौर पर सर्व की जाती थी। इस मटन करी को बिल्कुल भी तीखा नहीं बनाया जाता था और यह ज्यादा देर तक खाई जा सके इसके लिये इसमें या तो सिरका डाला जाता था या फिर इमली का रस।
रेलवे मटन करी को आप अपने स्वादअनुसार बना सकते हैं। तो आइये इस संडे के दिन को हम अच्छे से प्रयोग करते हैं और अपने पूरे परिवार को डिनर में रेलवे मटन करी सर्व करते हैं।

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट
सामग्री-
मटन- 500 ग्राम
प्याज- 2
अदरक- लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
काली मिर्च दाना-6
दालचीनी- 2
लौंग- 2
इलायची- 2
कडी पत्ता- 8
सूखी लाल मिर्च- 3
इमली का रस- कप या सिरका- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
पानी- 2 कप
विधि-
- मटन को अदरक-लहसुन पेस्ट, मक और लाल मिर्च पाउडर मिला कर करीबन आधे घंटे के लिये मैरीनेट कर लें।
- आधे घंटे के बाद पैन गैस पर चढाइये , उसमें तेल डालिये और गरम होने पर काली मिर्च, दाल चीनी, लौंग, कडी पत्ते, इलायची और सूखी लाल मिर्च डाल कर फ्राई करें।
- फिर प्याज डालिये और पकाइये। फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक डाल कर पकाएं।
- उसके बाद इमली का रस या सिरका डालें और मिक्स करें।
- फिर मटन डालें और बाद में पानी डाल कर पैन को बंद कर दें। मटन को आधे घंटे तक पकाएं और एक बार गैस बंद करने से पहले चम्मच से मटन को दबा कर चेक कर लें कि वह पका या नही क जाए तब इसे सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
