Latest Updates
-
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार
जरुर ट्राई करें ये टेस्टी फ्राइड चिकन मोमोज़
Non Veg
oi-Staff
सड़कों पर बिकने वाला स्वादिष्ट मोमोज़, काफी लोगों की पसंद बन बैठा है। आप अगर वेजिटेरियन हैं तो आपको वेज मोमोज़ मिलेगें और अगर आप को नॉन वेज का शौक है तो आपको चिकन वाले मोमोज़ मिल जाएंगे।
वैसे तो मोमोज़ भाप में पकाया जाता है लेकिन आज जो रेसिपी हम आपको बताएंगे उसे गरम तेल में तल कर पकाया जाता है। आज हम आपको फ्राइड चिकन मोमोज़ बनाना सिखाएंगे।
READ MORE: लो कैलोरी वाला टेस्टी मोमोज
यह बनाने में काफी आसान है और खाने में काफी टेस्टी। आइये जानते हैं कि फ्राइड चिकन मोमोज़ कैसे बनाया जाता है।

पकाने में समय - 35 मिनट
कितने- 2 लोगों के लिये
सामग्री -
- 2 कप 250 ग्राम मैदा
- 1/2 चम्मच नमक
- 1/4 चम्मच बेकिंग पावडर
भरावन के लिये सामग्री -
- 1 कप चिकन, घिसा हुआ
- तेल - डीप फ्राई करने के लिये
- 1/2 कप बारीक कटी प्याज
- 1 चम्मच कटी लहसुन
- 1/2 चम्मच सोया सॉस
- 1/4 चम्मच वाइट वेनिगर
- 1/4 चम्मच ब्लैक पेपर
मोमोज़ बनाने की विधि -
- मैदा, नमक और बेकिंग पावडर को मिक्स कर के आटा गूथें।
- एक पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें और उमसें कटी प्याज और लहसुन डाल कर चलाएं।
- जब प्याज भुन जाए तब इसमें घिसा हुआ चिकन डालें।
- अब आंच को तेज कर दें और चिकन को पका लें।
- फिर आंच को बंद कर दें और चिकन को दूसरे बर्तन में निकाल लें।
- फिर चिकन में सोया सॉस, नमक, सिरका और काली मिर्च पावडर डालें।
- गूथे गए आटे की छोटी छोटी लोइयां काटें और उसे बेल लें।
- लोइयों को पूड़ी की भांती बेलें और उसके बीच में एक चम्मच चिकन का मिश्रण भरें और उसे हाथों से मोड़ कर बंद कर दें।
- जब साभी मोमोज़ भर जाए तब इन्हें भाप पर चढ़ाएं।
- 10 मिनट तक पकाने के बाद इन्हे उतार लें और फिर ठंडा होने के लिये रख दें।
- उसके बाद इन्हें गरम तेल में डीप फ्राई करें।
- फिर इन्हें सोया सॉस और चिली सॉस के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Recipe: Fried Chicken Momos
Story first published: Tuesday, June 30, 2015, 9:00 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2015



Click it and Unblock the Notifications