Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
कोंकणी अंडा करी
Non Veg
oi-Staff
यह एक ऐसी अंडा करी है जो कि अन्य अंडे करी से अलग होती है। आप कोंकणी अंडा करी को रोटी के साथ खा सकते हैं। वैसे तो यह चावल के साथ ज्यादा पसंद की जाती है। कोंकणी अंडा करी बनाने में आसान है, जिसे जब खाना बनाने का मूड ना करे तो आसानी से बनाया जा सकता है। इसमें बहुत से सूखे मसाले मिलाए जाते हैं जिससे इस अंडे करी का स्वाद और भी अधिक अच्छा हो जाता है। आइये जानते हैं कर्नाटका की यह कोंकणी अंडा करी रेसिपी को बनाने की विधि। डाइट करने वालों के लिये गार्लिक चिकन ग्रेवी रेसिपी

सामग्री-
- 4 उबले अंडे
- 2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- 1/2 कप बारीक कटी प्याज
- 3-4 मध्यम आकार टमाटर
- 1 चम्मच राई
- थोड़ी सी कडी पत्ती
- थोड़ी सी धनिया पत्ती
- 2 चम्मच तेल
- स्वादअनुसार नमक
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच साबुत धनिया दाना
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच मिर्च पावडर
- 3-4 लौंग
- 1 दालचीनी
विधि-
- कढाई में तेल गरम करें, उसमें राई डालें। फिर करी पत्ते डालें।
- कुछ देर में अदरक, लहसुन और कटी हुई प्याज डालें।
- जब प्याज गुलाबी हो जाए तब उसमें आधा गरम मसाला पाउडर, नमक, मिर्च पाउडर डालें।
- टमाटर को काट लें और कढाइ में डालें, इसे तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर पूरी तरह से गल ना जाए।
- जब टमाटर पूरी तरह से गल जाए तब इसमें आधा कप पानी मिलाएं।
- अब अंडो को तोड़े और करी में डालें।
- अब बचा हुआ सूखा मसाला ऊपर से डालें।
- कढाई का ढक्कन ढांक दें और कुछ देर के लिये पकने दें।
- इस पर कटी हुई धनिया पत्ती छिड़के और सर्व करें।
Comments
Story first published: Wednesday, June 11, 2014, 13:38 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2014



Click it and Unblock the Notifications