जाकेदार सिंधी बिरयानी रेसिपी

बिरयानी पसंद करने वाले लोंगो को हर तरह की बिरयानी पसंद आएगी। अगर आपको भी चिकन बिरयानी या फिर मटन बिरयानी बहुत पसंद है तो, आपको यह सिंधी बिरयानी भी जरुर पसंद आएगी । यह सिंधी बिरयानी टेस्‍ट में बड़ी ही लाजवाब होती है और इसे घर पर बनाना तो बहुत ही आसान है। तो अगर आपके घर पर कभी पार्टी पडे या फिर परिवार में किसी का बिरयानी खाने का मन करे तो, आप सिंधी बिरयानी बनाना बिल्‍कुल भी ना भूलें। आइये जानते हैं सिंधी बिरयानी बनाने की विधि-

कितने लोगों के लिये- 5
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय 1 घंटा

Sindhi Biryani Recipe

सामग्री-

  • चिकन- 1 किलो
  • चावल- 1 किलो
  • दही- 1 कप
  • हरी मिर्च- 10
  • प्‍याज- 250 ग्राम
  • आलू- आधा किलो
  • पुदीना पत्‍ती- गुच्‍छा
  • धनिया पत्‍ती- गुच्‍छा
  • प्‍याज- 2 फ्राई किया हुआ
  • अदरक-लहसुन पेस्‍ट- 1 चम्‍मच
  • आलूभुखारा- 100 ग्राम
  • बडी इलायची- 4
  • हरी इलायची- 3
  • साबुत काली मिर्च- 1 चम्‍मच
  • कलौंजी- 1 चम्‍मच
  • तेज पत्‍ता- 2
  • जायफल- आधा चम्‍मच पिसा हुआ
  • दालचीनी- 4
  • लौंग- 1 चम्‍मच
  • हल्‍दी- 1 चम्‍मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 3 चम्‍मच
  • धनिया पाउडर- 2 चम्‍मच
  • नमक
  • तेल- 1 कप
  • फूड कलर
  • बिरयानी एसेंस

TASTY BIRYANI:हैदराबादी दम बिरयानी

विधि-

  1. चिकन को धो कर चावल को आधे घंटे के लिये पानी में भिगो दें।
  2. अब पैन में स्‍लाइस किये हुए प्‍याज और आलू को फ्राई कर लें।
  3. फिर इसमें चिकन पीस, हल्‍दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा, नमक, अदरक लहसुन पेस्‍ट और सभी सूखे मसाले डाल कर पैन ढंक दें।
  4. थोड़ी देर के बाद उसमें फेंटी हुई दही और आलूभुखारा मिक्‍स करें।
  5. पैन को तब तक ढंक दें जब तक कि आलू और चिकन पूरी तरह से पक ना जाए। फिर उसमें कुछ बूंद बिरयानी एसेंस मिलाएं।
  6. परत बनाने के लिये: पानी उबालें, उसमें पुदीना पत्‍ती और नमक मिक्‍स करें। फिर उसमें भिगोए हुए चावल डालें और आधा पका लें।
  7. अब पानी छान कर आधा चावल निकाल कर पैन में चिकन मसाले पर फैलाएं।
  8. अब ऊपर से फूड कलर, पुदीने की पत्‍ती, हरी मिर्च कटी हुई और बारीक कटी धनिया पत्‍ती फैलाएं।
  9. फिर ऊपर से सारा बचा हुआ चावल डाल कर मसाले को कवर कर दें।
  10. पैन को ढंक दें और भाप दृारा चावल को पक जाने दें और फिर सर्व करें।

Story first published: Monday, January 20, 2014, 12:01 [IST]
Desktop Bottom Promotion