Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिंधी स्टाइल मटन करी
हो सकता है आपने सिंधी व्यंजनों में केवल सिंधी कढी या साई भाजी की खाई या नाम सुना हो। सिंधी करी या व्यंजनों में आपको ज्यादा मसाला नहीं मिलेगा लेकिन लहसुन और प्याज का स्वाद जरुर मिलेगा। ऐसे सिंधी लोग जिन्हें नॉन वेज भोजन पसंद है, उनको मटन और मछली काफी ज्यादा भाता है। वे एक स्पेशल तरीके का मटन करी बनाते हैं जिसमें दही और पुदीने का मिश्रण होता है।
सिंधी स्टाइल मटन करी को तीवन नाम से भी जाना जाता है। इस स्वादिष्ट मटन करी को आप चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं सिंधी स्टाइल मटन करी को बनाने की विधि को-
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
मटन- 500 ग्राम पीस में
प्याज- 4
टमाटर- 2
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 2
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
दही- 2 चम्मच
पुदीना पत्ती- 1 छोटा डंठल
धनिया पत्ती- 1/2 गार्निश के लिये
तेल- 2 चम्मच
पानी- 1 कप
विधि-
- सबसे पहले मटन पीस को धो कर किनारे रख लीजिये।
- अब पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज डाल कर मध्यम आंच पर भूनें।
- फिर अदरक लहसुन पेस्ट , हरी मिर्च और टमाटर डालें और 5 मिनट भून कर आंच बंद कर दें।
- अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें, बाद में इसे मिक्सी में पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें।
- अब प्रेशर कुकर गैस पर चढाएं और गर्म के, उसमें बाद इस पेस्ट को उसमे डाल कर भूनें।
- अब इस मिश्रण में मटन के पीस डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसमें दही, पुदीने की पत्ती, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डाल कर 10 मिनट पकाएं।
- फिर पानी डाल कर हल्की आंच पर पकाएं।
- जब यह हो जाए तब आंच को बंद कर दें और कुकर को ठंडा होने दें।
- उसके बाद कुकर खालें और चेक करें कि मटन पक गया है या नहीं।
- अब इस मटन करी को एक कटोरे में डालें और उसे धनिया से गार्निश करें।
- आपका सिंधी मटन करी तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications

