Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्पाइसी चिकन मसाला
ऐसी कई प्रकार की चिकन रेसीपी हैं जिसका नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है लेकिन आज हम आपको सबसे आम चिकन रेसीपी बताने वाले हैं, जिसका नाम मसालेदार चिकन मसाला है। यह मसालेदार चिकन मसाला घर में हर किसी को पसंद आएगा क्योंकि यह किसी भी रेस्ट्रॉन्ट के स्वाद से अलग होगा। इसको बनाने के लिये किसी प्रकार के ताम-झाम की जरुरत नहीं पड़ती, तो आइये देखते हैं इसे बनाने की सरल विधि।
पकाने में समय- 30 मिनट
कितने लोगों के लिये- 4-5

मैरीनेट की सामग्री-
½ किलो चिकन, आधे कटे पीस में
3 चम्मच दही
1 चममच लाल मिर्च पाउडर
¼ चम्मच हल्दी पाउडर
नमक स्वादअनुसार
पेस्ट बनाने के लिये-
6-8 काजू
4-5 चम्मच दूध
1 इंच दालचीनी
12 कडी पत्ता
3 लौंग
MUST CLICK: मन को खुश कर देने वाली टॉप बंगाली रेसिपीज़
बाकी की सामग्री:
3-4 चम्मच तेल
2 बडे़ प्याज, कटे हुए
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 चम्मच हरी धनिया पाउडर
3/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
¼ चम्मच जीरा पाउडर
धनिया-गार्निश करने के लिये
विधि-
1. सबसे पहले चिकन के पीसों को हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, दही और नमक के साथ 20 मिनट के लिये मैरीनेट करें।
2. जब तक की चिकन मैरीनेट होता है तब तक के लिये एक कटोरी में दूध और काजू का पेस्ट तैयार कर लें।
3. दालचीनी, लौंग और कडी पत्ते को 1 मिनट के लिये पैन में रोस्ट करें और फिर उसका पाउडर बना लें।
4. एक बरतन में 1 1/2 चम्मच तेल गरम करें और फिर उसमें कटी प्याज डाल कर भूरा होने तक भूने। फिर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डाले तथा 4 मिनट के लिये मध्यम आंच पर भूने।
5. अब पैन में धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स करें। उसके बाद पैन में कटे हुए टमाटर डाले और तब तक पकाएं जब तक कि वह तेल से अलग ना हो जाए।
6. फिर गैस बंद कर दीजिये और मसाले को ठंडा होने के लिये रख दीजिये। फिर इस पेस्ट को मिक्सर में पीस लीजिये और किनारे रख दीजिये।
7. अब एक गहरा पैन लीजिये, 1 1/2 चम्मच तेल डालिये और उसमें मैरीनेट किया गया चिकन पीस डाल कर हाई फ्लेम पर
5 मिनट के लिये भून लें, फिर ढक्कन बंद कर के और आंच कम कर के दुबारा इसे 5 मिनट के लिये पकाएं।
8. अब उसी पैन में चिकन के साथ ही गरम मसाले वाला पेस्ट, काजू पेस्ट और दालचीनी, लौंग और कडी़ पत्ता वाला पाउडर मिलाएं।
9. ज्यादा ग्रेवी बनाने के लिये उसमें 1 कप पानी भी डालें। इसको तब तक पकाएं जब तक कि चिकन पीस गल ना जाए और फिर बाद में नमक डाल दें।
10. चिकन पक जाने के बाद उस पर हरी धानिया से गार्निश करें और गरमा-गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
