Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
मसालेदार तंदूरी फिश टिक्का
मछली खाना स्वास्थ्य के लिये बहुत ही अच्छा होता है। खासतौर पर आंखों की रौशनी बढाने के लिये और तेज दिमाग पाने के लिये मछली हर इंसान को खानी ही चाहिये। अगर आप मछली के अलग अलग व्यंजन खोजते रहते हैं तो मसालेदार तंदूरी फिश टिक्का बनाना बिल्कुल भी मत भूलियेगा।
यह चटकारी तंदूरी फिश टिक्का आप शाम को बना कर अपने परिवारजन का मन लूट सकती हैं। तंदूरी फिश टिक्का पंजाबी रेसीपी है इसलिये यह खाने में चटपटी होगी। तो अइाये देखते हैं कि तंदूरी फिश टिक्का कैसे बनाया जाता है।

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
रोहू मछली- 500 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
तंदूरी पाउडर- 1 चम्मच
दही- 2 चम्मच
नींबू जूस- 1 चम्मच
बेसन- 1 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
चाट मसाला- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 4
प्याज- 1
विधि-
- सबसे पहले मछली के पीस को नमक, अदरक लहसुन पेस्ट और हल्दी मिला कर मैरीनेट करें और 10 मिनट के लिये किनारे रखें।
- अब दही में धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर और तंदूरी पाउडर मिला कर उसमें 1 चम्मच बेसन मिलाएं।
- फिर नींबू का रस डाल कर अच्छ से फेंटे।
- उसके बाद मछली के पीस को तंदूरी मसाला और दही के मिश्रण से लपेटे।
- ओवन को 300 डिग्री पर प्रीहीट करें। मछली के ऊपर ब्रश से तेल गला दें और उसे छड़ी में घुसा कर ओवन में 15 मिनट के लिये ग्रिल्ल करें। पावर 60 होनी चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications