Latest Updates
-
Five Dal Power Mix Panchratan Dal Recipe: पांच दालों के मेल से बनाएं ढाबे जैसा स्वाद -
ग्लोइंग और यंग स्किन पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में चमकने लगेगा चेहरा -
Nirjala Ekadashi कब है? जानें इसे क्यों कहा जाता है 'भीमसेनी एकादशी' और क्या है इसका महाभारत कनेक्शन -
Flaky Sweet Traditional Balushahi Recipe: घर पर बनाएं हलवाई जैसी रसीली बालूशाही -
Who Was Sanchita Ugale: कौन थी एक्ट्रेस संचिता उगले? महज 30 साल की उम्र में पंखे से लटककर की खुदकुशी -
भारत का यह शहर कहलाता है दुनिया की 'Mango Capital', 200 साल पुराना है इसका इतिहास -
बवासीर में कौन से आसन करना है सबसे बेस्ट? ऑपरेशन के चक्कर में पड़ने से पहले आजमाएं ये 4 योग -
खाना खाने के तुरंत बाद फिर भूख लगना हो सकता है इन 5 बीमारियों का संकेत, न करें नजरअंदाज -
कौन से आउटफिट के साथ लगाएं किस रंग की लिपस्टिक? आप भी होते हैं कंफ्यूज तो यहां जानें परफेक्ट मैचिंग -
Aromatic Masala Trick Veg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी खुशबूदार बिरयानी
टेस्टी मटन पाया
Non Veg
oi-Staff
क्या आप बिरयानी और मटन ग्रवी खा कर बोर हो चुके हैं? अगर हां, तो अब कुछ नया ट्राई कीजिये जो आपके दुपहर के खाने में जायका भर दे। अगर आपको या फिर आपके परिवार में किसी को भी मटन भाता है तो आप उन्हें मटन पाया बना कर खिलाना ना भूलें। मटन पाया बनाने में थोड़ा समय जरुर लगता है लेकिन अगर आप इसे एक बार खा कर देखेंगे तो आप इसका स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे। तरह-तरह के मसालों के साथ भुना हुआ मटन पाया , खाने में काफी जाकेदार लगता है। आइये जानते हैं टेस्टी मटन पाया बनाने की विधि। जरुर ट्राई करें दही गोश्त
कितने- 5
तैयारी में समय- 30 मिनट
कितने- 45 मिनट

IMAGE COURTESY: TWITTER
सामग्री-
- पाया- 6
- प्याज- 4
- टमाटर- 2
- अदरक लहसुन पेस्ट- 3 चम्मच
- मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
- धनिया पाउडर- 3 चम्मच
- धनिया पत्ती- 1 चम्मच
- तेल- 4 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- आपको सबसे पहले पाया को अच्छी तरह से धो कर सुखा लेना होगा।
- एक प्रेशर कुकर में हल्का सा तेल डाल कर गरम करें। फिर उसमें स्लाइस किये प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर फ्राई करें।
- जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसमें स्लाइस टमाटर डाल कर अच्छी तरह से फ्राई करें।
- जब सारा मिश्रण मिक्स हो जाए तब उसमें हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें।
- 10 मिनट तक मसाला पकने के बाद उसमें धुला हुआ पाया और धनिया की पत्तियां डालें। इसे चलाएं और 10 मिनट तक पकने दें।
- अब इसमें थोड़ा सा पानी डालें और चलाएं। पानी जब उबलना शुरु हो जाए तब प्रेशर कुकर का ढक्कन लगा कर उसे बंद कर दें।
- कुकर में 7 सीटी आने तक ग्रेवी को पकाएं और फिर आंच को बंद कर दें।
- आपका जाकेदार मटन पाया खाने के लिये तैयार है। आप इसे इडली , रोटी या प्लेन चावल के साथ खा सकते हैं।
Comments
English summary
Yummy Mutton Paya Recipe
Story first published: Wednesday, April 23, 2014, 11:34 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2014



Click it and Unblock the Notifications