Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
लो कैलोरी : ओट्स रोटी रेसिपी

कैसे बनाएं लो कैलोरी : ओट्स रोटी रेसिपी / बोल्डस्काई
सेहत के लिए ओट्स बहुत स्वास्थ्यवर्द्धक होते हैं और ओट्स की रोटी बनाना बेहतरीन विकल्प है। ओट्स में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है और अगर आप सख्ती से डाइट फॉलो कर रहे हैं तो आपको अपने आहार में ओट्स से बनी रोटी को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें कैलोरी तो कम होती ही साथ ही बीटा ग्लूकन की मात्रा ज्यादा होती है जोकि कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाला यौगिक है।
अपनी रेगुलर रोटी में ओट्स मिलाकर आप उसे और भी ज्यादा हैल्दी बना सकते हैं। ये ओट्स रोटी रेसिपी बेहद आसान है और इसे आप अपने रोज़ाना के आहार में ग्रेवी या दही के साथ खा सकते हैं।
वीडियो के ज़रिए देखिए ओट्स रोटी रेसिपी साथ ही तस्वीरों और स्टेप बाय स्टेप प्रोसीजर से ओट्स रोटी रेसिपी के बारे में जानें।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मेनकोर्स
Serves: 2
-
ओट्स - ½ कप
प्याज़ - ¼ कप
होलव्हीट आटा - 1 कप
धनिया - 1/ कप
तेल - 1 टेबलस्पून
चिली पाउडर - ½ टेबलस्पून
नमक - 1 टेबलस्पून
-
1. एक कटोरे में होलव्हीट आटा लें।
2. इसमें ओट्स, कटी हुई प्याज़, धनिया, हरी मिर्च, नमक और तेल डालें।
3. थोड़ा सा पानी डालकर इसका मुलायम आटा अच्छी तरह से गूंथ लें।
4. इसे ढक कर आधे घंटे के लिए रख दें।
5. अब आटा लेकर इसकी छोटी गोलियां तैयार कर लें।
6. इसे गेहूं के आटे में लपेटें।
7. अब चकला बेलन लें और इस पर पतली सी रोटी बेल लें।
8. गर्म तवे पर इसे रख दें।
9. इस पर थोड़ा तेल लगाएं और पलट दें। दूसरी तरफ भी तेल लगाकर पलट दें और अच्छा तरह सेकें।
10. अच्छी तरह सिकने पर गरमागरम ओट्स रोटी लो फैट दही के साथ सर्व करें।
- 1. रोटियों को ओवरकुक ना करें।
- सर्विंग साइज़ - 2 पीस
- कैलोरी - 207 कैलोरी
- प्रोटीन - 9.0 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 35.4 ग्राम
- फाइबर - 5.7 ग्राम
स्टेप बाय स्टेप : कैसे बनाएं ओट्स रोटी
1. एक कटोरे में होलव्हीट आटा लें।

2. इसमें ओट्स, कटी हुई प्याज़, धनिया, हरी मिर्च, नमक और तेल डालें।






3. थोड़ा सा पानी डालकर इसका मुलायम आटा अच्छी तरह से गूंथ लें।



4. इसे ढक कर आधे घंटे के लिए रख दें।


5. अब आटा लेकर इसकी छोटी गोलियां तैयार कर लें।


6. इसे गेहूं के आटे में लपेटें।

7. अब चकला बेलन लें और इस पर पतली सी रोटी बेल लें।

8. गर्म तवे पर इसे रख दें।

9. इस पर थोड़ा तेल लगाएं और पलट दें। दूसरी तरफ भी तेल लगाकर पलट दें और अच्छा तरह सेकें।


10. अच्छी तरह सिकने पर गरमागरम ओट्स रोटी लो फैट दही के साथ सर्व करें।


Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
