Latest Updates
-
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब
ओट्स टिक्की के साथ सर्व करें हरी चटनी, जानिए रेसिपी
ओट्स को सेहत के लिए बेहद ही हेल्दी ग्रेन माना गया है। ये ग्लूटन फ्री होते हैं और आवश्यक खनिज, विटामिन और फाइबर भी इनमें उच्च मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं, ये एंटी-ऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं। नियमित रूप से ओट्स का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। इस प्रकार, यदि आप मधुमेह रोगी हैं तो दैनिक आहार में शामिल करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ है। यह रक्त कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है। यदि आप अपना वजन कम करने या उसे मेंटेन करने के लिए मशक्कत कर रहे हैं, तो ओट्स आपके मील टाइम के लिए यकीनन एक आदर्श विकल्प है। ओट्स आपको आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने के साथ-साथ लंबे समय तक भरा हुआ भी रखेगा, क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर कंटेंअ पाया जाता है। ओट्स को बनाना आसान है क्योंकि इसमें ज्यादा समय या तैयारी करने की आवश्यकता नहीं होती हे।

इसे आमतौर पर दलिया के रूप में खाया जाता है जिसमें दूध या पानी को उबालकर उसमें चीनी या नमक के साथ ओट्स बनाना शामिल है। लेकिन यह रेसिपी थोड़ी देर बाद थोड़ी नीरस और उबाऊ हो जाती है। तो, विविधता के लिए, ओट्स को मफिन, सूप और मिल्कशेक में शामिल किया जाता है। लेकिन आज हम आपको ओट्स से बनने वाली एक डिलिशियस रेसिपी लेकर आए हैं, जो हर किसी के मुंह में पानी ले आएगी। आज हम आपके लिए जो रेसिपी लेकर आए हैं वह है ओट्स टिक्की। यह क्लासिक और बहुत लोकप्रिय स्ट्रीट फूड पर आलू टिक्की की तर्ज पर तैयार की गई रेसिपी है। इस रेसिपी को ओट्स के अलावा अतिरिक्त पोषण और स्वाद एड करने के लिए पनीर और कद्दूकस की हुई गाजर को भी मिलाया जाता है।
कुरकुरे ओट्स टिक्की के स्वाद को एन्हॉन्स करने के लिए हमने इस लेख में स्वादिष्ट हरी चटनी की रेसिपी भी शामिल की है। इन दोनों को बनाना बहुत आसान है, इसके लिए कम से कम तैयारी की आवश्यकता होती है और इसे उन सामग्रियों से बनाया जा सकता है जो अभी आपके पेंट्री में हैं। तो, प्रतीक्षा क्यों? चलो इसे बनाते हैं!
हरी चटनी के लिए सामग्री-
कटे हुए पुदीने के पत्ते- आधा कप
कटा हरा धनिया-एक चौथाई कप
कटा हुआ प्याज- 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस- आधा बड़ा चम्मच
चीनी - एक चुटकी
हरी मिर्च- 2
नमक स्वादअनुसार
ओट्स टिक्की के लिए
झटपट बनने वाला ओट्स- 1 कप
पनीर- एक चौथाई कप
कद्दूकस की हुई गाजर- एक चौथाई कप
पके और मैश किए हुए आलू- आधा कप
हरा धनिया कटा हुआ- 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस- 1 चम्मच
अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट- डेढ़ छोटा चम्मच
मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला पाउडर- आधा छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच
दूध- 1 बड़ा चम्मच
क्विक रोल्ड ओट्स (टिक्की क्रंब करने के लिए) - 1 बड़ा चम्मच
नमक स्वादअनुसार
चटनी बनाने का तरीका
सबसे पहले अपने मिक्सर ग्राइंडर का चटनी जार लीजिए। हरी चटनी के लिए बताई गई सारी सामग्री को जार में डालें। सामग्री को बारीक पीस लें। आप अपनी पसंद के अनुसार कंसिस्टेंसी को एडजस्ट करने के लिए थोड़ा पानी मिला सकते हैं। तैयार चटनी को प्याले में निकाल लीजिए और फ्रिज में तब तक के लिए रख दीजिए, जब तक कि आपकी ओट्स टिक्की तैयार नहीं होती है।
ओट्स टिक्की रेसिपी
एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लें और उसमें ओट्स डालें। ओट्स में अब कद्दूकस किया हुआ पनीर और कद्दूकस की हुई गाजर डालें। इसे अपने हाथों से अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण में आलू डालें और अन्य मसालों को अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण को बेहद हल्का गीला करने के लिए आप थोड़ा पानी मिला सकते हैं। मिश्रण को अपने हाथों से तब तक मिलाते रहें जब तक कि यह अच्छी तरह से मिल न जाए। अब, ग्रीस किए हुए हाथों से थोड़ा सा मिश्रण लें और एक बॉल बना लें। इस लोई को चपटा करके टिक्की या पेटिस बना लीजिये। बाकी मिश्रण के साथ भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं। अब एक सपाट तवा लें और उस पर तेल छिड़कें। एक टिक्की लें और उसे दूध में डुबोएं। अब टिक्की को ओट्स में अच्छी तरह कवर करने तक रोल करें। टिक्की को एक-एक करके तवे पर रखें। टिक्की को हल्का पलट कर दोनों तरफ से सेक लें। टिक्की के हल्का सुनहरा होने पर तवे से निकाल कर ओट्स टिक्की को ठंडी हरी चटनी के साथ परोसिये और खाइये।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications