Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
पालक पनीर रेसिपी, कैसे बनाएं पालक कॉटेज चीज़ करी
इंडियन कॉन्टिनेंट की डिश है पालक पनीर। इस डिश को प्रमुख रूप से उत्तर भारत में ज्यादा पसंद किया जाता है। इस वीडियो में आप पालक पनीर करी बनाने की रेसिपी देख सकते हैं। तस्वीरों के साथ स्टेप बाय स्टे
इंडियन कॉन्टिनेंट की डिश है पालक पनीर। इस डिश को प्रमुख रूप से उत्तर भारत में ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
पालक पनीर को पालक की प्यूरी, मसालों और ताजे पनीर से तैयार किया जाता है। पालक में पोषक तत्व बहुत ज्यादा होता है और शायद इसी वजह से 'पोपाय द सेलर मैन' को पालक खाकर मिनटों में एनर्जी मिल जाती थी।
पालक पनीर का ना केवल स्वाद बेहतरीन होता है बल्कि इसका गहरा हरा रंग भी देखने में अच्छा लगता है। इसमें आप पनीर के टुकड़ों को फ्राई कर के ग्रेवी में डाल सकते हैं। इससे स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन हमारी इस रेसिपी में हमने ताज़ा टुकड़े डाले हैं।
पालक पनीर रेसिपी बनाने में बेहद आसान है। इस वीडियो में आप पालक पनीर करी बनाने की रेसिपी देख सकते हैं। तस्वीरों के साथ स्टेप बाय स्टेप प्रोसीजर भी देखें।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: साइड डिश
Serves: 2-3
-
पालक : 200 ग्राम (2 बंच)
पानी - 1 कप
तेल - 1 टेबलस्पून + 2 टेबलस्पून
प्याज़ - 1 कप (कटी हुई)
टमाटर - 1 कप (टुकड़ों में कटे हुए)
हरी मिर्च - 1 टेबलस्पून (कटी हुई)
साबुत काजू - 4
नमक - 1 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबलस्पून
ताजा क्रीम - 2 टेबलस्पून + गार्निशिंग के लिए
पनीर के टुकड़े - 1 कप
-
1. एक कोलेंडर में पालक लें और उसे 2-3 बार धो लें।
2. इसे प्रेशर कुकर में डालें।
3. इसमें एक पानी डालकर 1 सीटी लगने दें।
4. प्रेशर कुकर में 1 सीटी लगने दें
5. तब तक एक गर्म पैन में एक टेबलस्पून तेल डालें।
6. अब कटी हुई प्याज़ डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।
7. कटे हुए टमाटर डालें और अच्छी तरह से चलाएं।
8. एक टीस्पून कटी हुई हरी मिर्च डालें।
9. काजू डालकर कुछ मिनटों तक फ्राई करें।
10. अब कुकर का ढक्कन खोलकर इसे 10 मिनट तक ठंडा होने दें।
11. अब सॉट किया गया मिश्रण मिक्सर जार में डालें।
12. इसे स्मूद पेस्ट में ग्राइंड कर लें, एक तरफ रख दें।
13. गर्म पैन में 2 टेबलस्पून तेल डालें।
14. इसमें ग्राउंड पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
15. लाल मिर्च पाउडर और नमक, दोनों एक-एक टीस्पून डालें और चलाएं।
16. 2 टीस्पून ताजी क्रीम डालें और मिक्स करें।
17. इसे ढक कर कुछ मिनटों तक पकने दें।
18. एक तरफ रख दें।
19. अब पका हुआ पालक मिक्सर जार में डालें।
20. इसका स्मूद पेस्ट तैयार कर अलग रख दें।
21. ढक्कन हटाकर उसमें ग्राउंड किया पालक डालें।
22. दोबारा ढक्कन से ढक दें और एक मिनट के लिए और पकने दें।
23. अब ढक्कन हटाकर ग्रेवी में पनीर के टुकड़े डालें।
24. इसे एक कटोरी में डालकर ताजी क्रीम से गार्निश करें।
25. गरमागरम सर्व करें।
- पालक को तब तक धोएं जब तक कि आप सुनिश्चित न हो जाए कि पालक में जमी धूल मिट्टी अच्छी तरह से धुल चुकी हैं
- पनीर के टुकड़ों को तलने से इनका स्वाद और बढ़ जाता है
- ग्रेवी मिश्रण को एकदम बारीक और पतले होने तक पीसें
- शानदार और क्रीमी डिश बनाने के लिए इसमें क्रीम और काजू को डालें
- सर्विंग साइज - 1 सर्व
- कैलोरी - 289 केलाेरी
- फैट - 11 ग्राम
- प्रोटीन - 12 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 38 ग्राम
- सुगर - 5 ग्राम
- फाइबर - 6 ग्राम
स्टेप बाय स्टेप - कैसे बनाएं पालक पनीर
1. एक कोलेंडर में पालक लें और उसे 2-3 बार धो लें।

2. इसे प्रेशर कुकर में डालें।

3. इसमें एक पानी डालकर 1 सीटी लगने दें।

4. प्रेशर कुकर में 1 सीटी लगने दें

5. तब तक एक गर्म पैन में एक टेबलस्पून तेल डालें।

6. अब कटी हुई प्याज़ डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।

7. कटे हुए टमाटर डालें और अच्छी तरह से चलाएं।

8. एक टीस्पून कटी हुई हरी मिर्च डालें।

9. काजू डालकर कुछ मिनटों तक फ्राई करें।

10. अब कुकर का ढक्कन खोलकर इसे 10 मिनट तक ठंडा होने दें।

11. अब सॉट किया गया मिश्रण मिक्सर जार में डालें।

12. इसे स्मूद पेस्ट में ग्राइंड कर लें, एक तरफ रख दें।

13. गर्म पैन में 2 टेबलस्पून तेल डालें।

14. इसमें ग्राउंड पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

15. लाल मिर्च पाउडर और नमक, दोनों एक-एक टीस्पून डालें और चलाएं।

16. 2 टीस्पून ताजी क्रीम डालें और मिक्स करें।

17. इसे ढक कर कुछ मिनटों तक पकने दें।

18. एक तरफ रख दें।

19. अब पका हुआ पालक मिक्सर जार में डालें।

20. इसका स्मूद पेस्ट तैयार कर अलग रख दें।

21. ढक्कन हटाकर उसमें ग्राउंड किया पालक डालें।

22. दोबारा ढक्कन से ढक दें और एक मिनट के लिए और पकने दें।

23. अब ढक्कन हटाकर ग्रेवी में पनीर के टुकड़े डालें।

24. इसे एक कटोरी में डालकर ताजी क्रीम से गार्निश करें।

25. गरमागरम सर्व करें।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.

Click it and Unblock the Notifications