Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
पनीर नगेट्स रेसिपी

पनीर नगेट्स का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। भारतीय खाने में पनीर को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और हर भारतीय किचन में आपको ये मिल जाएगा। इसमें प्रोटीन की प्रचुरता होती है और इसमें कैलोरी बहुत कम होती है।
पनीर स्वाद में तो बढिया होता ही है साथ ही इसमें पोषक तत्व भी होते हैं। पनीर के बारे मं सबसे अच्छी बात ये है कि ये किसी भी चीज़ में किसी भी रेसिपी में परफेक्ट तरीके से फिट हो जाता है।
इस रेसिपी में हम आपको पनीर नगेट्स की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। शाकाहारी लोगों को नगेट्स खाने का कम ही मौका मिलता है लेकिन पनीर नगेट्स से आपकी ये इच्छा पूरी हो सकती है।
इस वीडियो में पनीर नगेट्स की रेसिपी और तस्वीरों के साथ इसके स्टेप बाय स्टेप प्रोसीज़र के बारे में पढ़ें।

Recipe By: काव्या
Recipe Type: स्टार्टर
Serves: 2-3
-
पनीर : 200 ग्राम
स्लाइस्ड ब्रेड : 4
अदरक : ½ टेबलस्पून
लहसुन : ½ टेबलस्पून
मिर्च पाउडर : 1 ½ टेबलस्पून
चिली : 1 टेबलस्पून
नीबू : ½
मक्के का आटा : ½ कप
मैदा : 2 टेबलस्पून
धनिया पत्ती : 1 कटोरी ( कटी हुई )
तेल : 2 कप
-
1. एक बड़े कटोरा लें और उसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें।
2. अब इसमें एक टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर डालें।
3. आधा चम्मच मिर्च पाउडा और स्वादानुसार नमक डालें।
4. अब एक कप कटी हुई धनिया पत्ती डालें और नीबू निचोड़ दें।
5. अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसमें कटे हुए पनीर के टुकड़ें डालें।
6. मिश्रण को मिक्स करने के बाद इसे 30 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें।
7. 4 ब्रेड स्लाइस लें और ब्रेड क्रंब्स बनाने के लिए उसे ग्राइंड कर दें।
8. गर्म गहरे पैन में ब्रेड क्रंब्स डालें।
9. 3-4 मिनट के लिए मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने तक हिलाएं।
10. इसे प्लेट में निकालकर रख दें और ठंडा होने दें।
11. अब एक मध्यम आकार का कटोरा लें और उसमें आधा कप मक्के का आटा डालें।
12. दो चम्मच मैदा और आधा चम्मच मिर्च पाउडर डालें।
13. एक चुटकी नमक और थोड़ा पानी डालकर मिक्स करें।
14. अब मैरिनेट किए गए पनीर के टुकड़े लें और उन्हें मिश्रण में डुबो दें।
15. इन टुकड़ों को ब्रेड क्रंब्स में लपेटें और गर्म तेल में डाल दें।
16. हल्के भूरा रंग के होने तक पकाएं।
17. हल्का भूरा होने के बाद इन्हें तेल से निकाल लें और टमाटर की चटनी के साथ गर्म सर्व करें।
- पनीर डालने से पहले तेल को अच्छी तरह से गर्म कर लें ताकि पनीर ज्यादा तेल ना सोखे।
- सर्विंग साइज़ - 2-3
- कैलोरी - 325 कैलोरी
- फैट - 6 ग्राम
- प्रोटीन - 11 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 61 ग्राम
- शुगर - 19 ग्राम
- फाइबर - 8 ग्राम
स्टेप बाय स्टेप : कैसे बनाएं
1. एक बड़े कटोरा लें और उसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें।

2. अब इसमें एक टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर डालें।

3. आधा चम्मच मिर्च पाउडा और स्वादानुसार नमक डालें।

4. अब एक कप कटी हुई धनिया पत्ती डालें और नीबू निचोड़ दें।

5. अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसमें कटे हुए पनीर के टुकड़ें डालें।

6. मिश्रण को मिक्स करने के बाद इसे 30 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें।

7. 4 ब्रेड स्लाइस लें और ब्रेड क्रंब्स बनाने के लिए उसे ग्राइंड कर दें।

8. गर्म गहरे पैन में ब्रेड क्रंब्स डालें।

9. 3-4 मिनट के लिए मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने तक हिलाएं।

10. इसे प्लेट में निकालकर रख दें और ठंडा होने दें।

11. अब एक मध्यम आकार का कटोरा लें और उसमें आधा कप मक्के का आटा डालें।

12. दो चम्मच मैदा और आधा चम्मच मिर्च पाउडर डालें।

13. एक चुटकी नमक और थोड़ा पानी डालकर मिक्स करें।

14. अब मैरिनेट किए गए पनीर के टुकड़े लें और उन्हें मिश्रण में डुबो दें।

15. इन टुकड़ों को ब्रेड क्रंब्स में लपेटें और गर्म तेल में डाल दें।

16. हल्के भूरा रंग के होने तक पकाएं।

17. हल्का भूरा होने के बाद इन्हें तेल से निकाल लें और टमाटर की चटनी के साथ गर्म सर्व करें।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.

Click it and Unblock the Notifications