Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
घर पर इन आसान स्टेप्स की मदद से बनाएं पनीर टिक्का
पनीर टिक्का पूरे देश में तैयार किया जाने वाला एक स्वादिष्ट और
लाजवाब व्यंजन है। यह व्यंजन लगभग सभी भारतीय रेस्तरां में व्यापक रूप
से परोसा जाता है। पनीर, प्याज, शिमला मिर्च और अन्य सब्जियों का
उपयोग करके इसे तैयार किया जाता है। ऐसे में अगर आप इफ्तार के लिए एक
बेहतरीन डिश की तलाश में हैं तो पनीर टिक्का यकीनन एक बेहद स्वादिष्ट
व्यंजनों में से एक है।

रमजान 2021: इफ्तार के लिए पनीर टिक्का बनाने की
विधि
सामग्री
• 250 ग्राम पनीर
• 1 मध्यम आकार का प्याज
• 1 मध्यम शिमला मिर्च - हरा, पीला और / या लाल
मैरिनेशन के लिए
• 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
• आधा कप दही
• 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
• 1 चम्मच सूखा आम पाउडर
• 1 चम्मच जीरा पाउडर
• 1 चम्मच अजवाइन
• 1 चम्मच धनिया पाउडर
• 1 चम्मच चाट मसाला
• 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
• 1 चम्मच नींबू का रस
• आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
• आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
• आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
• आधा छोटा चम्मच काला नमक - वैकल्पिक
• आवश्यकतानुसार नमक
• ब्रश करने के लिए कुछ सरसों का तेल
तैयार कैसे करें
सबसे पहले, आपको पनीर को एक चौकोर या क्यूब आकार में काटना होगा। अब
प्याज और शिमला मिर्च के चौकोर टुकड़े काट लें। सुनिश्चित करें कि वे 1
इंच लंबे हैं। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार आकार को बढ़ा या घटा सकते
हैं।
मैरिनेशन के लिएः एक मिक्सिंग बाउल में, दही लें और उसे तब तक व्हिस्क करें, जब तक आपको एक स्मूद टेक्सचर ना मिल जाए। अब इसमें अजवाइन, नमक, नींबू का रस और सरसों के तेल के साथ सभी मसाले डालें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद आप इसे टेस्ट करके चेक कर सकते हैं कि अधिक मसाले की जरूरत है या नहीं। अब कटे हुए वेजी और पनीर को कटोरे में शामिल करें। धीरे से सब कुछ मिलाएं और मिश्रण को रेफ्रिजरेटर में दो या अधिक घंटे तक रखें। 2 घंटे के बाद, मिक्सिंग बाउल को बाहर निकाल लें। अब पनीर और वेजी को bamboo skewers में लगाएं।
पनीर टिक्का को कुक करना
अब पनीर टिक्का को ओवन में पकाने के लिए, आपको पहले ओवन को 230 या 240
डिग्री सेल्सियस पर 15-20 मिनट के लिए गर्म करना होगा। अब आपको
एल्यूमीनियम पन्नी या पार्चमेंट पेपर के साथ बेकिंग ट्रे को लाइन करने
की आवश्यकता है। अब पनीर और वेजी से तैयार किए गए स्कूअर्स को ट्रे पर
व्यवस्थित करें। ब्रश का उपयोग करते हुए, वेजीज़ और पनीर क्यूब्स पर
थोड़ा तेल लगाएँ। अब ट्रे को ओवन में रखें। पनीर टिक्का को 8-10 मिनट
230 या 240 डिग्री सेल्सियस पर ग्रिल करें। फिर ओवन खोलें और स्कूअर्स
को फ्लिप करें। अब इसी हीट पर कम से कम 5 मिनट तक और मिनट पकाएं। आप
ओवन के टाइप के अनुसार ओवन के तापमान को बढ़ा या घटा सकते हैं। पनीर
टिक्का पकाने के बाद, वेजिस और पनीर क्यूब्स को एक सर्विंग प्लेट में
निकालें। अनियन रिंग्स, धनिया पत्ती और नींबू की पत्ती से गार्निश
करें। पनीर टिक्का को सॉस या पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।
इन बातों का रखें ध्यान
• आप पनीर टिक्का को भी ग्रिल कर सकते हैं।
• पनीर क्यूब्स को दो घंटे से अधिक समय तक मैरिनेट करने से स्वाद बढ़ सकता है।
• आप मशरूम और गोभी को मैरिनेशन मिश्रण में भी मिला सकते हैं।
• पनीर को ओवरकुक करने से बचें।
• आप ओवन के मॉडल के आधार पर ओवन के तापमान को बढ़ा या घटा सकते हैं।
पोषण संबंधी जानकारी
लोग - 4
कैलोरी - 316 किलो कैलोरी
फैट - 22 ग्राम
प्रोटीन - 17 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट - 11 ग्राम
फाइबर - 2 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
