Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चाट के दीवानों को जरूर पसंद आएगी पापड़ कोन चाट की रेसिपी
चाट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। जब हल्की भूख लगी होती है तो कुछ चटपटा खाने का मन करता है और ऐसे में चाट खाने का ख्याल आता है। अगर आपको भी चाट खाना बेहद पसंद है तो फिर आप यह चाट रेसिपी ट्राई करें, जिसे आप कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं। इस पापड़ कोन चाट को शाम की चाय के लिए बनाएं और गरमा गरम चाय के साथ इनका आनंद ले। अगर आप एक ऑफ-बीट रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो पापड़ और नमकीन का यह फ्यूजन निश्चित रूप से आपका पसंदीदा बन जाएगा। बस आप चाट मसाला के साथ अपनी पसंद की कटी हुई सब्जियां डालें और आनंद लें। इसे आप किटी पार्टियों से लेकर जन्मदिनों में इसे बतौर स्नैक भी सर्व कर सकते हैं। इस रेसिपी को ज़रूर ट्राई करें और हमें बताएं कि यह कैसी बनी।

पापड़ कोन चाट की सामग्री
4 सर्विंग्स
• 2 पापड़
• 1 छोटा प्याज
• 4 बड़े चम्मच धनिया पत्ती
• आवश्यकता अनुसार चाट मसाला
• 2 बड़े चम्मच बूंदी
• 1 कप नमकीन
• 1 छोटा टमाटर
• 2 बड़े चम्मच नींबू का रस
• आवश्यकता अनुसार काला नमक
• 2 हरी मिर्च
स्टेप 1 सब्जियों को काट लें
सबसे पहले प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इन्हें एक बाउल में डालें।
स्टेप 2 मिश्रण तैयार करें
अब इसमें नमकीन मिश्रण डालें। आप आलू भुजिया, बॉम्बे मिक्स, खट्टा मीठा या अपनी पसंद के किसी अन्य नमकीन का उपयोग कर सकते हैं। स्टफिंग तैयार करने के लिए नींबू का रस, हरा धनिया, काला नमक, चाट मसाला, बूंदी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
स्टेप 3 पापड़ को भून लें
पापड़ को आधा काट लें और नॉन-स्टिक तवे पर भून लें। एक बार पकने के बाद, प्रत्येक आधे हिस्से को एक कोन के आकार में मोड़ें और उन्हें कुछ सेकंड के लिए पकड़ें ताकि वे अपना आकार में सेटल हो जाएं।
स्टेप 4 फिल करें और परोसें
तैयार स्टफिंग को कोन में भरें और सबके साथ इसका आनंद लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
