Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Bakrid Recipe : बकरीद पर तैयार करें गुलाब और नारियल की ये स्वादिष्ट और आसान रेसिपी
ईद उल-अज़हा यानि बकरीद की तैयारी दुनियाभर में जोर शोर से चल रही है। इस्लाम में बलिदान के महत्व को दिखाने के लिए इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक ज़ुलहिज्जा की 10 तारीख को बकरीद मनाया जाता है। यह दिन पैगंबर इब्राहिम द्वारा की गई पेशकश को याद करने और उनका सम्मान करने के लिए भी मनाया जाता है, जो अपनी अपनी इच्छा से अपने प्यारे बेटे का बलिदान देने के लिए सहमत हुए थे।
इस दिन लोग अपने घरों में तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान तैयार करते हैं। इस दिन मटन बिरयानी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। लेकिन कहते हैं न कि कोई भी त्योहार बिना मीठे के अधूरा होता है। ऐसे में आज हम आपको गुलाब के स्वाद से भरपूर स्वादिष्ट रेसिपी बनाने की विधि शेयर कर रहे हैं।

गुलाब और नारियल ब्लिस बॉल्स रेसिपी
सामग्री -:
* नारियल - 1 कप ( कसा हुआ )
* बादाम का आटा - 1/4 कप
* शहद - 2 बड़े चम्मच
* नारियल का तेल - 1 बड़ा चम्मच
* गुलाब जल - 1 चम्मच
* नमक - एक चुटकी
* ड्राई गुलाब की पंखुड़ियां
डेजर्ट तैयार करने की विधि -
1. गुलाब और नारियल ब्लिस बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कटा हुआ नारियल, बादाम का आटा, मेपल सिरप या शहद, नारियल का तेल, गुलाब जल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
2. अब अपने हाथों का इस्तेमाल करके मिश्रण को छोटे आकार की बॉल्स में रोल करें।
3. अगर आप चाहें, तो स्वाद और सजावट के लिए ब्लिस बॉल्स को सूखे गुलाब की पंखुड़ियों में रोल करें।
4. ब्लिस बॉल्स को सिल्वर पेपर से ढकी ट्रे पर रखें और सख्त होने के लिए कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
5. एक बार जब आपके नारियल ब्लिस बॉल्स ठंडे और सख्त हो जाए तो इसे एक एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रीज में स्टोर कर दें।
6. इस स्वादिष्ट रेसिपी को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और बच्चों को सर्व करें। उन्हें बेहद पसंद आएगी।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
