Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Breakfast Recipe In 5 Minutes: पोहे की मदद से तैयार करें यह हेल्दी नाश्ता
यदि आप सुबह के समय जल्दी में हैं और नाश्ते में कुछ फटाफट और
हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो स्वादिष्ट पुली अवल रेसिपी ट्राई करें।
पोहे की मदद से बनने वाली यह डिश बेहद ही स्वादिष्ट होती है और साथ ही
आसानी से पचने योग्य है। हेल्दी अवल का उपयोग अन्य व्यंजन भी तैयार
करने के लिए किया जाता है। इसे आप न केवल नाश्ते के रूप में खा सकते
हैं, बल्कि इसे भोजन में या मिठाई के रूप में भी तैयार किया जा सकता
है। भारत में, कई पारंपरिक नाश्ते की रेसिपी हैं लेकिन केवल कुछ ही
हैं जो 5 मिनट से भी कम समय में तैयार की जा सकती हैं। पुली अवल एक
ऐसी डिश है, जिसे आप खासतौर पर सुबह के समय ना भी सकते हैं। यह रेसिपी
खासतौर से वर्किंग मॉम को समर्पित है, जो बेहद कम समय में हेल्दी
नाश्ता तैयार करने की इच्छा रखती हैं। यहां पुली अवल तैयार करने का
तरीका बताया गया है। इस हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी पर एक नज़र
डालें

• पोहा -1 कप
• हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
• इमली का पेस्ट -1 छोटा चम्मच
• आवश्यकता अनुसार नमक
सीजनिंग के लिए
• तेल - 2 चम्मच
• सरसों के दाने- 1 छोटा चम्मच
• हींग- एक चुटकी
• बंगाल चना दाल / कदलाई परुप्पु - 2 चम्मच
• लाल मिर्च -2
• हरी मिर्च -1
• भुनी हुई मूंगफली -2-3 बड़े चम्मच
• करी पत्ता - कुछ
यूं करें तैयार
• सबसे पहले आपको पोहा को धोना है। पोहा को दो बार धोकर पानी पूरी तरह से निकाल दीजिये।
• अब इसमें हल्दी पाउडर, इमली का पेस्ट, थोड़ा सा नमक डालकर एक फ्लैट स्पून की सहायता से अच्छी तरह मिला लें।
• अब इसे एक तरफ रख दें और इस बीच में बताई गई सूची के तहत सामग्री का उपयोग करके मसाला तैयार करें।
• एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल के गर्म होने का इंतज़ार करें और राई डालें।
• जब यह चटकने लगे तो इसमें हींग, चना दाल, लाल मिर्च, हरी मिर्च, मूंगफली, नमक और करी पत्ता डालें।
• इन सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह मिला लें।
• जब दाल गोल्डन ब्राउन हो जाए तो पोहा को उसमें डाल दें।
• अच्छी तरह मिलाएँ, नमक की चेक करें और 3 मिनट के लिए और पकाएं।
• अब आंच बंद कर दें और इस स्वादिष्ट पुली अवल रेसिपी में क्रंचीनेस एड करने के लिए पापड़ या आलू के चिप्स सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
