Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ना गर्मी की झंझट... ना टाइम की टेंशन, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं मजेदार पोहा, नोट कर लें रेसिपी
Poha Recipe In 5 Minutes: गर्मियों के मौसम में तला-भुना खाने का मन कम ही करता है, और न ही गर्मी में किचन में जाने का मन करता है। ऐसे में मन करता है कि ऐसा नाश्ता बनाया जाए जो बनाने में आसान हो और खाने में हल्का। अगर आप भी झटपट बनने वाला कुछ हल्का, पौष्टिक और हेल्दी नाश्ता खाना चाहते हैं तो पोहा सबसे अच्छा ऑप्शन है।
ये ऐसा ही एक सुपरहिट ऑप्शन है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। चलिए जानते हैं पोहा के हेल्दी गुण और बनाने का आसान तरीका।

पोहा क्यों है हेल्दी?
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि पोहा हेल्दी क्यों है? दरअसल इसमें कम फैट, हाई फाइबर होता है। पोहा कम ऑयली होता है और इसमें फाइबर भरपूर होता है, जिससे यह पेट को देर तक भरा रखता है। ये आसानी से पचने वाला नाश्ता है जो गर्मियों में पेट को ठीक रखता है। बता दें कि पोहा आयरन और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है खासकर महिलाओं के लिए आयरन जरूरी होता है, और पोहा इसमें सहायक है।
पोहा बनाने की आसान के लिए आवश्यक सामग्री
पोहा - 1 कप
प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च - 1-2
मूंगफली - 2 टेबलस्पून
हल्दी पाउडर - 1/4 टीस्पून
नमक - स्वादानुसार
नींबू का रस - 1 टेबलस्पून
करी पत्ता, धनिया पत्ता - स्वादानुसार
तेल - 1.5 टेबलस्पून

पोहा बनाने की आसान विधि
1. सबसे पहले पोहा को छानकर हल्का सा धो लें और 5 मिनट के लिए अलग रख दें।
2. कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें मूंगफली भून लें और निकाल लें।
3. उसी तेल में राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
4. अब हल्दी और नमक डालें। फिर भीगा हुआ पोहा डालकर हल्के हाथों से मिलाएं।
5. ऊपर से मूंगफली, नींबू का रस और धनिया पत्ता डालें। उसे 2 मिनट धीमी आंच पर पकाएं और गर्मागर्म परोसें।

इस तरह बना सकते हैं पोहा को और हेल्दी
- इसमें मटर, गाजर या टमाटर जैसे सब्जियां भी मिला सकते हैं।
- पनीर या सोया चंक्स डालकर इसे प्रोटीन रिच बनाया जा सकता है।
- चाहें तो अंकुरित मूंग डालें टेस्टी भी, हेल्दी भी।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
