Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सेहत के साथ स्वाद का डबल मजा देगा रागी का हलवा
रागी सेहत के लिए बहुत लाभदायक मानी जाती है। इससे शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। रागी के आटे से रोटी बनाने के अलावा और भी कई तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाये जा सकते हैं। इन्हीं में से एक है रागी का हलवा, जो स्वाद में जबरदस्त होने के साथ ही बहुत हेल्दी भी होता है।
रागी का हलवा तैयार करने के लिए आपको बहुत सारे सामान की जरुरत नहीं है। जब भी आपका मीठा खाने का मन हो और सेहत को लेकर भी फिक्रमंद हों तब झटपट रागी का हलवा तैयार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे तैयार करने की विधि।

सामग्री:
1 कप रागी का आटा
3-4 चम्मच घी
1 1/2 कप गर्म दूध
1/4 कप चीनी
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
5-6 बादाम
5-6 काजू
7-8 किशमिश

रागी हलवा बनाने की विधि
एक पैन लें और उसमें 3-4 चम्मच घी डालकर गर्म करें।
घी के पिघलने और अच्छी तरह गर्म हो जाने के बाद उसमें 1 कप रागी का आटा डाल दें।
हल्की-मध्यम आंच पर रागी को लगभग 4 मिनट तक चलाते रहें।
इस बात का ध्यान रहे कि घी अच्छे ढंग से आटे में मिल जाए और उसमें किसी तरह की गांठ न बनें।
अब गैस बंद कर दें और इसमें गर्म दूध डालें। आप सारा दूध एक ही बार में न डालें।
आप दूध डालते समय रागी को चलाते रहें ताकि लम्पस न बनें।
अब फिर से गैस ऑन कर लें और कम आंच पर इसे चलाएं।
इस मिश्रण के गाढ़ा होने तक इसे चलाते रहें।
अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर दो से तीन मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
अच्छी तरह पक जाने के बाद ये मिश्रण पैन की सतह से अलग होने लगता है।
अब गैस बंद करके हलवा को दो से तीन मिनट के लिए छोड़ दें।
अब इसमें काजू, बादाम और किशमिश डाल कर गर्मागर्म सर्व करें।

इन बातों का रखें ख्याल
आप चाहें तो दूध और पानी बराबर मात्रा में लेकर हलवा तैयार कर सकते हैं।
आप चीनी की जगह गुड़ का उपयोग कर सकते हैं। अगर आप गुड़ का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे पहले ही पिघला लें।
आप चाहें तो पीसी हुई चीनी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
दूध डालने से पहले हमेशा गैस बंद कर दें।
गर्म दूध का इस्तेमाल ही करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
