Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
मीठे नहीं,चटपटे होते हैं दिल्ली के मशहूर राम लड्डू, मूली के बिना इसका स्वाद अधूरा है, ये रही रेसिपी
Ram Ladoo Street Food Recipe : दिल्ली की गलियों में मिलने वाले स्ट्रीट फूड में राम लड्डू चाट भी काफी प्रसिद्ध है। यह एक ऐसा लड्डू है जो मीठा नहीं बल्कि नमकीन और चटपटा है। दो-तीन दालों से तैयार किए गए इन पकौड़ों पर जब मूली, हरी चटनी और नींबू डालकर खाएंगे तो यकीन मानिए आप चटकारा लेने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

क्या चाहिए...
राम लड्डू चाट के लिए: मूंग दाल- 1 कप, चना दाल- 1/4 कप, उड़द दाल- 1/4 कप, हरी मिर्च- 4, अदरक- 1 इंच टुकड़ा, हींग- 1 चुटकी, नमक- 3/4 छोटा चम्मच, तेल तलने के लिए, मूली- 1 किसी हुई।
चटनी के लिए : हरा धनिया- 1/2 कप कटा हुआ, पुदीना- 1/2 कप कटा हुआ, मूली पत्ते- 1/4 कप कटे हुए, जीरा- 1/2 छोटा चम्मच, नमक और नींबू का रस- स्वादानुसार।

ऐसे बनाएं...
तीनों दालों को 2-3 घंटे के लिए भिगोकर पानी निथार लें। दाल, एक हरी मिर्च और अदरक को पानी के साथ दरदरा पीसकर बोल में निकाल लें और हल्का होने तक फें टे। इसमें नमक और हींग मिलाएं । गर्म तेल में मिश्रण को उंगलियों से (मंगोड़ी की तरह) डालकर धीमी मध्यम आंच पर तलें। अब हरी मिर्च में चीरा लगाएं और दाल में लपेटकर तल लें।
ऐसे परोसें- मूली और उसके पत्तों को मिलाएं । चटनी की सामग्री मिलाकर बारीक पीस लें। अब एक बोल में पहले मूली के लच्छे फै लाएं । उस पर राम लड्डू रखें और चटनी फै लाकर लच्छे डालें और मिर्च पकौड़ा रखकर परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
