Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Ramadan Recipes इफ्तार में परोसें सोफियानी बिरयानी, कीमा करेले और चिकन पराठा रोल्स, यहां देखें रेसिपी
Ramadan Iftar Special: रमजान के पाक महीने में रोजेदार शाम की नमाज के बाद रोजा इफ्तार करते हैं, जिसमें तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन शामिल होते हैं। अगर आप भी इस पूरे महीने खास और लाजवाब व्यंजन बनाना चाहते हैं, तो ये तीन पाकिस्तानी रेसिपी - सोफियानी बिरयानी, कीमा करेले और चिकन पराठा रोल्स - आपके किचन में चार चांद लगा देंगी।
सोफियानी बिरयानी अपनी हल्की मसालादार और खुशबूदार स्वाद के लिए मशहूर है। यह पारंपरिक बिरयानी से अलग सफेद रंग की होती है, लेकिन उतनी ही टेस्टी होती है। कीमा करेले एक अनोखा व्यंजन है, जिसमें मसालेदार कीमा और करेले का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है। चिकन पराठा रोल्स क्रिस्पी पराठे में मसालेदार चिकन भरकर बनाए जाते हैं, जो बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आते हैं। तो आइए, जानते हैं इनकी आसान रेसिपी!

1. सोफियानी बिरयानी रेसिपी
सामग्री:
चावल - 2 कप (भिगोए हुए)
चिकन - 500 ग्राम
दही - ½ कप
प्याज - 2 (बारीक कटी हुई)
तेज पत्ता - 2
इलायची - 2-3
लौंग - 3-4
दालचीनी - 1 टुकड़ा
पुदीना और धनिया पत्ती - ½ कप (कटी हुई)
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 3-4 (कटी हुई)
काजू पेस्ट - 2 बड़े चम्मच
दूध - ½ कप
केसर - 1 चुटकी
घी - 2 बड़े चम्मच
नमक - स्वादानुसार
विधि:
एक पैन में घी गरम करें और तेज पत्ता, इलायची, लौंग और दालचीनी
डालकर भूनें।
इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें, फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी
मिर्च डालें।
चिकन डालकर अच्छी तरह से भूनें, फिर दही, काजू पेस्ट और नमक डालें और
ढककर पकाएं।
दूसरी तरफ चावल को उबालें और उसमें थोड़ा घी और नमक डालें।
अब एक बड़े बर्तन में पहले चिकन की परत बिछाएं, फिर चावल डालें।
ऊपर से केसर वाला दूध और पुदीना-दनिया पत्ती डालें।
धीमी आंच पर 20 मिनट दम पर पकाएं और गरमागरम सर्व करें।
2. कीमा करेले रेसिपी
सामग्री:
करेले - 4-5 (बीज निकालकर छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
मटन कीमा - 250 ग्राम
प्याज - 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
टमाटर - 2 (बारीक कटे हुए)
हल्दी पाउडर - ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला - ½ छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - 3 बड़े चम्मच
विधि:
करेले को हल्का नमक लगाकर 15 मिनट के लिए रख दें, फिर पानी से धोकर
हल्का तल लें।
एक पैन में तेल गरम करें और प्याज भूनें, फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर
भूनें।
इसमें टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाला तैयार
करें।
अब कीमा डालकर अच्छी तरह पकाएं जब तक पानी न सूख जाए।
इसमें तले हुए करेले डालें और धीमी आंच पर 10 मिनट पकने दें।
गरम मसाला डालें और गरमागरम सर्व करें।
3. चिकन पराठा रोल्स रेसिपी
सामग्री:
चिकन बोनलेस - 250 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
दही - ¼ कप
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - ½ छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर - ½ छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
नींबू रस - 1 बड़ा चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच
पराठा बनाने के लिए:
गेहूं का आटा - 2 कप
पानी - आवश्यकतानुसार
तेल - 1 बड़ा चम्मच
विधि:
चिकन को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर,
जीरा पाउडर, नमक और नींबू रस के साथ मिलाकर 30 मिनट मेरिनेट करें।
एक पैन में तेल गरम करें और मेरिनेट किया हुआ चिकन डालकर अच्छी तरह
पकाएं।
जब चिकन पूरी तरह पक जाए, तो गैस बंद कर दें।
पराठे के लिए आटा गूंधकर बेल लें और तवे पर तेल लगाकर दोनों तरफ से
सेक लें।
अब पराठे के ऊपर तैयार चिकन रखें और रोल करें।
स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें प्याज, धनिया और हरी चटनी डाल सकते
हैं।
टिशू पेपर में लपेटकर गरमागरम सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
