Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
रोजाना एक सा ब्रेकफास्ट खाकर बच्चे हो गए बोर, ट्राय करें ये मजेदार सेंडविच की रेसिपीज
सुबह का ब्रेकफास्ट हो या फिर शाम का नाश्ता, लोग अलग-अलग वैरायटी की तलाश करते हैं। कुछ लोग सिंपल खाने से अपना पेट भर लेते हैं, तो कई लोग मैगी, पोहा, पिज्जा बर्गर खाते हैं। लेकिन ब्रेक फास्ट में ये फास्ट फूड खाने से आपके सेहत पर गलत असर पड़ सकता है।
ऐसे में आप कम समय में ये स्वादिष्ट ब्रेड सैंडविच रेसिपी तैयार कर सकते हैं। ऐसे में हम आपके लिए 2 अलग-अलग सैंडविच की रेसिपी लेकर आए हैं। ये वैजिटेरियन और सब्जियों से भरपूर सैंडविच आपको हेल्दी रखने में मदद करने के साथ आपके ब्रेकफास्ट के स्वाद को भी दोगुना करने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी...

1. दही सैंडविच की रेसिपी
सामग्री -
* ब्रेड - 8 स्लाइस
* धनिया की चटनी - 1/4 कप
भरने के लिए -
* ग्रीक योगर्ट - 1 कप
* गाजर - 1/4 कप ( कटी हुई )
* हरी और लाल शिमला मिर्च - 1/4 कप
* पत्ता गोभी - 1/4 कप
* प्याज - 1/4 कप
* धनिया पत्ती - 1/4 कप
* हरी मिर्च - 1 -2
* नमक - 1/2 छोटा चम्मच
* काली मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच
* लाल मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच
तड़के के लिए
* घी, तेल या बटर - 1/2 छोटा चम्मच
* सरसों का तेल - 1/4 छोटा चम्मच
* करी पत्ते - 3 - 4
सैंडविच बनाने की विधि -
दही सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सैंडविच में भरने की सामग्री को डालकर एक साथ मिला लें। इसके बाद ब्रेड के सभी स्लाइस पर हरी चटनी फैलाएं। ब्रेड के 4 स्लाइस पर दही का मिश्रण डालें। इसके ऊपर दूसरी ब्रेड स्लाइस रखें। एक भारी तवे पर तेल, राई और करी पत्ते डालें। जब राई चटकने लगे तो इस तड़के के ऊपर एक सैंडविच रखें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और करारे होने तक पकाएं। आपका दही सैंडविच तैयार है इसे दो टूकड़ों में काटे और हरी, लाल चटनी के साथ खाएं।
2. बॉम्बे सैंडविच की रेसिपी
सामग्री -
* ब्रेड - 4 स्लाइस
* बटर - 1-2 बड़े चम्मच
* धनिया की चटनी - 2 बड़े चम्मच
* खीरा - 1 छोटा बारीक कटा हुआ
* उबला हुआ आलू - एक कटोरी
* टमाटर - 1 कटा हुआ
* प्याज - 1 कटा हुआ
* नमक - 1/2 छोटा चम्मच
* चाट मसाला - 1 छोटा चम्मच
* टमाटर केचप
ब्रेड, बटर और धनिया की चटनी को छोड़कर ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को मिक्स कर लें। इसके बाद एक ब्रेड स्लाइस लें और उसके ऊपर चटनी फैला कर लगा लें। फिर सब्जियों का मिश्रण भी इसके ऊपर लगा लें। बस आप तवे पर बटर लगाकर इसे दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेंके। बस आपका बॉम्बे सैंडविच तैयार है। इसके ऊपर आप सेव डालकर गर्मा गर्म परोसे।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications