Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Rose Day पर अपने पार्टनर के लिए बनाएं गुलाब की बर्फी, रिश्ते में आ जाएगी मिठास
Gulab Burfi Recipe : बर्फी इंडियन स्वीट में सबसे पॉपुलर मिठाई में से एक हैं। बर्फी में कई तरह की वैरायटीज मिल जाएगीं। इन्हीं में से एक है गुलाब की बर्फी। जिसकी न केवन खुशबू बेहतरीन होती है, बल्कि इसका स्वाद भी बेहद अनोखा होता है। गुलाब की पत्तियों का स्वाद और खुशबू इस बर्फी में इस कदर बसा हुआ होता है। यह स्वीट डिश इतनी स्वादिष्ट होती है कि हर कोई इसे खाना पसंद करता है।
रोज डे के मौके पर हम आपको यहां बर्फी की यहां रेसिपी बता रहे हैं, जो आप स्पेशली अपने पार्टनर के लिए बना सकते हैं और इस दिन को खास बना सकते हैं।

आइए जानिए रोज कलाकंद या गुलाब की बर्फी की झटपट रेसिपी।
गुलाब की बर्फी बनाने के सामग्री
- एक कप गुलाब की पंखुड़ियां
- एक कप बादाम
- आधा कप पानी
- देसी घी
- एक कप कसा हुआ नारियल
- चीनी स्वाद अनुसार
- दूध और खोया
गुलाब बर्फी बनाने के विधि
- इसे बनाने के लिए पहले आप गुलाब की पंखुड़ियों को अलग अलग कर लें। फिर इन पंखुड़ियों को थोड़ी देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- नारियल को भी एक से दो घंटे के लिए गुनगुने पानी में भिगोकर रख दें ताकि नारियल मुलायम हो जाए। इसके बाद नारियल और गुलाब की पंखुड़ियों को मिक्सर जार में डालकर थोड़ा पीस लें।
- फिर एक कढ़ाई में 100 ग्राम देसी घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें और उसके बाद इसमें मेवा डालें और हल्का ब्राउन होने तक भून लें।
- इसके बाद मेवा निकाल लें और कढ़ाई में इलायची, नारियल, चीनी और खोया डालकर हल्का ब्राउन कर लें और इसमें पीसे हुए रोज और नारियल को डालें 5 से 10 मिनट बाद इसे प्लेट में निकाल लें।
- प्लेट में निकालने के बाद ऊपर से बादाम रखें और बर्फी के शेप में काटकर ठंडा करने के लिए रख दें। लीजिए बनके तैयार के आपकी बर्फी।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
