Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Headline for Deeplink Test Hindi -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Headline for AMP Deeplink -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग
नवरात्रि स्पेशल: इस बार बनाएं साबूदाना का पराठा
नवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माता को समर्पित खास इन नौ दिनों के दौरान अधिकतर लोग व्रत भी रखते हैं। व्रत के भोजन को लेकर कई तरह की सावधानियां रखनी पड़ती हैं। इस दौरान कुछ चीजों के सेवन की सख्त मनाही होती है। कई लोग इसी सोच में रहते हैं कि दिनभर व्रत रखने के बाद खाने में क्या स्पेशल बनाया जाए। आपकी इसी समस्या का हल लेकर हम आये हैं। साबूदाने की खीर-वड़ा तो आपने कई बार खाया होगा, मगर इस बार आप नवरात्रि में साबूदाने का पराठा ट्राई कर सकते हैं। झटपट जान लेते हैं इसकी रेसिपी।
साबूदाना का पराठा बनाने के लिए सामग्री:

1 कप साबूदाना
2 उबले हुए आलू
3 चम्मच मूंगफली
1/2 चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ
हरा धनिया बारीक कटा हुआ
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
सेंधा नमक स्वादानुसार
1 चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच चीनी पीसी हुई
सेंकने के लिए तेल
साबूदाना पराठा बनाने की विधि

सबसे पहले आप साबूदाना को धोकर 3 से 4 घंटे के लिए भीगा कर रख
लें।
पराठे बनाने के लिए अब आप आलू को मैश करें और इसमें साबूदाना भी डालकर
अच्छे मिलाएं।
अब इसमें जीरा पाउडर, मूंगफली, बारीक़ कटा धनिया, अदरक, नींबू का रस,
पीसी हुई चीनी और स्वादानुसार नमक मिला लें। सभी चीजों को अब अच्छी
तरह मिक्स करें और आटे की तरह गूंद लें।
अब इस मिश्रण का थोड़ा सा हिस्सा लें और उसे अपनी हथेलियों के बीच में
रखकर चपटा करते हुए रोटी जैसा आकार दें। ध्यान रहे कि आपने पहले ही
हथेली पर तेल लगा लिया हो।
अब आप गैस पर तवा गर्म करें। तैयार रोटी को गर्म तवे पर डालें और
दोनों तरफ हल्का तेल लगाकर अच्छी तरह सेंक लें।
आपका साबूदाना पराठा सर्व करने के लिए तैयार है। इसे आप रायते के साथ
एंजॉय कर सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications