Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
सकट चौथ में भगवान गणेश को लगाया जाता है तिल और गुड़ के लड्डू का भोग, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी
Til Gud Ke Laddu Ki Recipe: हिंदू धर्म में सकट चौथ के व्रत का विशेष महत्व है। इसे माघी चौथ या तिल चौथ के नाम से भी जाना जाता है। इस बार 6 जनवरी को सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा। यह व्रत भगवान श्री गणेश को समर्पित होता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान गणेश को तिल और गुड़ से बने लड्डुओं या तिलकुट का भोग लगाया जाता है। हिंदू धर्म में तिल को बहुत पवित्र माना जाता है। यह दीर्घायु और समृद्धि का प्रतीक है। मान्यताओं के अनुसार, सकट चौथ पर तिल और गुड़ का भोग लगाने से भगवान गणेश लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। सकत चौथ पर तिल और गुड़ के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है और प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। तिल और गुड़ के लड्डू बनाना काफी आसान होता है। लेकिन अगर इसे सही से न बनाया जाए तो लड्डू सख्त या ज्यादा मीठे हो जाते हैं। अगर आप भी तिल और गुड़ के लड्डू बनाना चाहती हैं, तो हम आपको यहां तिल और गुड़ की सबसे सरल और सही विधि से बता रहे हैं।

तिल और गुड़ के लड्डू बनाने के लिए सामग्री
सफेद तिल - 1 कप
गुड़ - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
घी - 1 चम्मच
इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (ऑप्शनल)
तिल और गुड़ के लड्डू बनाने की विधि
सबसे पहले तिल को अच्छी तरह बीनकर साफ कर लें ताकि इसमें किसी तरह
की कोई अशुद्धि या कंकड़ न रहे।
तिल को साफ करने के बाद एक कढ़ाई में में तिल को धीमी आंच पर हल्का
सुनहरा होने तक ड्राई रोस्ट कर लें।
भुने हुए तिल को एक प्लेट में ठंडा होने के लिए निकालकर रख दें।
अब गुड़ को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और उसी कढ़ाई में गुड़ को धीमी
आंच पर पिघलाएं।
जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए, तब उसमें भुने हुए तिल, घी, इलायची पाउडर
और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
फिर हाथों पर हल्का घी लगाकर, थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर लड्डू बना
लें।
ध्यान रखें कि लड्डू आपको तभी बनाने हैं, जब तैयार किया गया मिश्रण
थोड़ा गर्म हो, नहीं तो ये जम जाएगा और लड्डू नहीं बनेंगे।
जब लड्डू बन जाएं तो इन्हें थोड़ी देर तक खुला ही रखें। उसके बाद आप
लड्डुओं को एयरटाइट जार में भरकर रख सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
