Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बिना लहसुन-प्याज के भी बनेगा सुपर टेस्टी शाही पनीर, सावन व्रत में जरूर करें ट्राई
Shahi Paneer Recipe Without Onion-Garlic: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और सात्विकता का प्रतीक माना जाता है। खासतौर पर सावन के सोमवार को व्रत रखने वाले भक्त पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ व्रत का पालन करते हैं। इस दौरान खान-पान में भी खास सावधानी बरती जाती है, खासकर प्याज और लहसुन का परहेज किया जाता है। ऐसे में स्वाद से समझौता किए बिना कुछ खास और स्वादिष्ट बनाना एक चुनौती लगता है।
अगर आप भी सावन सोमवार के व्रत में कुछ स्पेशल बनाना और खाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी रेसिपी जो न केवल व्रत के लिए अनुकूल है, बल्कि स्वाद में किसी रेस्टोरेंट स्टाइल से भी कम नहीं है। जी हां, हम बात कर रहे हैं शाही पनीर की जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं बिना लहसुन-प्याज के शाही पनीर बनाने की आसान सी रेसिपी।
शाही पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
पनीर - 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
टमाटर - 3 (मीडियम साइज)
काजू - 10-12
अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
हरी मिर्च - 1-2
मलाई/फ्रेश क्रीम - 2 टेबलस्पून
दही - 2 टेबलस्पून (फेंट कर)
देसी घी या तेल - 2 टेबलस्पून
हल्दी - 1/4 टीस्पून
धनिया पाउडर - 1 टीस्पून
गरम मसाला - 1/2 टीस्पून
कसूरी मेथी - 1/2 टीस्पून
नमक - स्वादानुसार
हरा धनिया - गार्निशिंग के लिए

शाही पनीर बनाने की विधि
कैसे करें ग्रेवी तैयार
सबसे पहले टमाटर, काजू, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी में पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें।
मसाले भूनें
कढ़ाही में घी गर्म करें और तैयार पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर भूनें। जब पेस्ट से घी अलग होने लगे तब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालें।
दही और क्रीम डालें
अब इसमें फेंटा हुआ दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जब मिश्रण अच्छी तरह भुन जाए तो उसमें क्रीम और थोड़ा सा पानी डालें ताकि ग्रेवी की कंसिस्टेंसी सही बने।
पनीर डालें
अब पनीर के टुकड़े डालें और 5 मिनट तक ढककर पकाएं।
फाइनल टच
आपका व्रत स्पेशल शाही पनीर तैयार है अब लास्ट में कसूरी मेथी, गरम मसाला डालें और हरे धनिये से सजाएं।
कैसे परोसें
इस टेस्टी और मजेदार शाही पनीर को आप व्रत की पूड़ी, समा के चावल या साबूदाना पराठे के साथ परोस सकते हैं। यकीन मानिए, यह शाही पनीर बिना प्याज-लहसुन के भी बेहद स्वादिष्ट लगेगा।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
