Latest Updates
-
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश -
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य
सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ को लगाना है खास भोग, झटपट बनाएं लौकी की सेहतमंद खीर, ये है रेसिपी
Lauki Kheer Recipe For Sawan Shivratri: सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है और शिवरात्रि का व्रत तो इसमें सबसे पवित्र माना जाता है। आज सावन की शिवरात्रि है और इस दिन भक्त शिवजी को जल चढ़ा उन्हें प्रसन्न करते हैं और व्रत रखते हैं। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से भोलेबाबा भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। व्रत वाले दिन सात्विक भोजन बना भोले बाबा को भोग लगाया जाता है और प्रसाद के रूप में उसे ग्रहण किया जात है। ऐसे में अगर आप कुछ मीठा और हल्का बनाना चाह रहे हैं जो स्वादिष्ट भी हो और सेहतमंद भी, तो लौकी की खीर एकदम परफेक्ट है।
लौकी की ठंडक, दूध की पौष्टिकता और ड्राई फ्रूट्स की मिठास से बनी यह खीर व्रत में ना सिर्फ पेट भरती है, बल्कि मन को भी तृप्त कर देती है। इसे बनाना आसान है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। आइए जानते हैं लौकी की खीर बनाने की आसान रेसिपी जो शिवरात्रि के व्रत को और भी खास बना देगी।

लौकी की खीर बनाने के लिए सामग्री
लौकी (कद्दूकस की हुई) - 1 कप
दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम)
घी - 1 छोटा चम्मच
चीनी - 3-4 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स - काजू, बादाम, पिस्ता
मखाने - 1/2 कप (वैकल्पिक)

लौकी की खीर बनाने बनाने की विधि
सबसे पहले लौकी को धोकर छीलें और कद्दूकस कर लें। फिर हल्का-सा निचोड़ लें ताकि पानी निकल जाए।
अब एक पैन में घी गर्म करें और लौकी को उसमें 4-5 मिनट हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
अब दूध डालें और लौकी के साथ धीमी आंच पर पकने दें। दूध को धीरे-धीरे गाढ़ा होने दें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि तली न लगे।
जब दूध आधा रह जाए, तब चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डाल दें। चाहें तो मखाने भी भूनकर मिला सकते हैं।
खीर को आप तब तक पकाएं जितनी आपको गाढ़ी करनी हो। फिर गैस बंद करें और ठंडा या गर्म जैसे चाहें वैसे परोसें।
व्रत में लौकी की खीर खाने के फायदे
लौकी शरीर को ठंडक देती है और व्रत के दौरान पेट को हल्का रखती
है।
दूध और ड्राई फ्रूट्स से ऊर्जा मिलती है और कमजोरी नहीं आती।
मीठे की क्रेविंग को शांत करती है, वो भी हेल्दी तरीके से।
खास नोट: अगर आप शुगर फ्री वर्जन बनाना चाहें तो चीनी की जगह शहद या खजूर का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं (लेकिन व्रत नियम अनुसार)।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications