Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Sawan Somvar Vrat Recipe: भोले बाबा को लगाना है खास भोग, झटपट बनाएं मखाने की खीर
Sawan Somvar Vrat Recipe: 11 जुलाई 2025 से सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। इस महीने को भगवान शिव की आराधना का सबसे शुभ समय माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सावन के महीने में भोले बाबा की सच्चे दिल से पूजा करने से और व्रत रखने से मनोकामना पूरी होती है और रुके हुए काम बन जाते हैं। सावन के पावन महीने में भक्त, भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए फल, जल, बेलपत्र और खास व्रत का भोग अर्पित करते हैं।
अगर आप भी व्रत रख रहे हैं और भोले बाबा को स्वादिष्ट और सात्विक भोग लगाना चाहते हैं, तो मखाने की खीर एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल झटपट बन जाती है, बल्कि पौष्टिक और ऊर्जा से भरपूर भी होती है। जानिए इस व्रत स्पेशल डिश की आसान रेसिपी।

मखाने की खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
मखाने - 1 कप
दूध - 1 लीटर
देशी घी - 1 चम्मच
काजू-बादाम - 1/4 कप (कटा हुआ)
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
शक्कर - स्वादानुसार
केसर - कुछ धागे (वैकल्पिक)

मखाने की खीर बनाने की आसान सी विधि
1. सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें मखानों को हल्का सुनहरा भून लें। ठंडा होने के बाद इन्हें दरदरा पीस लें। इस बात का ध्यान रखें कि मखानों का पूरी तरह पाउडर न बने।
2. अब मखाने की खीर बनाने के लिए दूध को एक भारी तले वाले बर्तन में उबालें और उसे धीमी आंच पर गाढ़ा होने दें।
3. जब दूध गाढ़ा हो जाए तो उसमें दरदरे पीसे हुए मखाने डालें और अच्छे से मिक्स करें।
4. मखाने की खीर को स्वादिष्ट और हेल्दी बनाने के लिए उसमें कटे हुए मेवे डालें और अच्छे से मिला लें।
5. अब मखाने की खीर को 10-12 मिनट धीमी आंच पर पकने दें ताकि मखाने दूध में अच्छे से गल जाएं।
6. अब इसमें इलायची पाउडर और स्वादानुसार चीनी मिलाएं। चाहें तो केसर के धागे भी डाल सकते हैं।
7. जब खीर गाढ़ी और खुशबूदार हो जाए तो गैस बंद कर दें।
8. भोग लगाने के लिए मखाने की खीर बनकर तैयार हो गई है, अब भोले बाबा को भोग लगाएं और खुद भी खाएं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
