Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नाश्ते में केवल कुछ ही मिनटों में बनाएं सूजी पैनकेक
अक्सर ऐसा होता है कि उठकर नाश्ता बनाना या फिर नाश्ते के लिए ढेर सारी तैयार करने का मन नहीं करता है। ऐसे में इच्छा होती है कि कुछ ऐसा बनाया जाए, जो ना केवल खाने में डिलिशियस हो, बल्कि जिन्हें बनाने में कम समय लगता हो। सूजी पैनकेक भी एक ऐसी ही रेसिपी है जिसे आप पल भर में तैयार कर सकते हैं। रविवार के नाश्ते के लिए, या अपने बच्चों और पति के लिए दोपहर का भोजन पैक करने के लिए, यह रेसिपी आपको यह बेहदद पसंद आएगी।

यह पैनकेक न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहतमंद भी होता है क्योंकि इसमें सूजी, दही और ढेर सारी सब्जियां शामिल होती हैं। आप इसे चटनी के साथ खा सकते हैं या फ्रूट रायता के साथ भी इसे सर्व किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इस पैनकेक को बनाने का तरीका-
सर्विंग - 14 (मिनी पैनकेक)
तैयारी का समय - 10 मिनट
कुकिंग का समय - 15 मिनट
सामग्री
• सूजी - 2 कप
• दही - तीन चौथाई कप
• पत्ता गोभी - आधा कप (बारीक कटी हुई)
• गाजर - आधा कप (कद्दूकस की हुई)
• हरा धनिया - एक चौथाई कप (बारीक कटा हुआ)
• फ्रूट सॉल्ट - 2 चम्मच
• हरी मिर्च - 1 टेबल स्पून (बारीक कटी हुई)
• तेल - 2 चम्मच
• पानी - 1 कप
• स्वाद के लिए नमक
• नारियल की चटनी परोसने के लिए
यह सभी सामग्री आसानी से उपलब्ध हो जाती है। इसलिए आप जब चाहे इसे बना सकते हैं।
विधि:
• सूजी को प्याले में निकाल लीजिए और उसमें दही और पानी डालें और सूजी को इसमें सोक होने दें। अगर मिश्रण ज्यादा सूख जाए तो आप आवश्यकतानुसार पानी मिला सकते हैं। इसे 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
• अब इस मिश्रण में पत्ता गोभी, गाजर, हरा धनिया, मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इन्हें अच्छी तरह मिक्स करने के बाद फ्रूट सॉल्ट डालें और थोड़ा और पानी डालें। मिश्रण ऊपर उठने लगेगा। अब इसे एक बार फिर से मिलाएं। मिश्रण को नरम रखने के लिए उसमें तेल डालें और फिर से मिलाएँ।
• अब एक पैनकेक पैन गरम करें और उस पर तेल लगाकर चिकना कर लें। अगर आपके पास पैनकेक पैन नहीं है तो आप साधारण तवे पर भी पैनकेक बना सकते हैं।
• अब एक कलछी लेकर उसमें मिश्रण भरें और तवे पर चारों ओर फैलाएं। पैनकेक को ज्यादा बड़ा न बनाएं। पैनकेक के चारों ओर तेल छिड़कें। उन्हें बिना तोड़े सावधानी से पलटें।
• फिर से तेल छिड़कें और दोनों तरफ से अच्छी तरह पकने दें। जब आपके पेनकेक्स सुनहरे भूरे रंग के हो जाते हैं, तो वे बन जाते हैं।
• इन्हें सर्विंग प्लेट में निकालें और नारियल की चटनी के साथ परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
