Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की रात में खीर का प्रसाद क्यों माना जाता है शुभ? जानें कैसे बनाएं भोग
Sharad Purnima Kheer Recipe: हिंदू पंचांग में शरद पूर्णिमा को साल की सबसे खास और दिव्य रात माना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं के साथ उदित होता है और उसकी चांदनी को अमृतमयी माना जाता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है, जो शरीर और मन को शुद्ध करता है। इसी कारण इस दिन खीर बनाकर उसे खुले आसमान के नीचे चांदनी में रखने की परंपरा है। अगले दिन सुबह यही खीर प्रसाद के रूप में ग्रहण की जाती है, जिसे अमृत तुल्य माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, यह खीर स्वास्थ्य, सौभाग्य और समृद्धि प्रदान करती है।
इस साल शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर 2025, सोमवार यानी आज शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है। ऐसे में जानिए इस पावन अवसर पर खीर रखने की परंपरा, उसका महत्व, अमृत वर्षा का सही समय और घर पर बनाने की आसान स्पेशल रेसिपी, जिससे आपको मिलेगा दुगना लाभ।

शरद पूर्णिमा पर खीर का महत्व
चांदनी में रखी खीर को अमृत तुल्य माना जाता है।
इसे खाने से मानसिक शांति और पाचन शक्ति बढ़ती है।
सौभाग्य, समृद्धि और स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।
माना जाता है कि यह खीर आयुर्वेदिक दृष्टि से भी लाभकारी है।
शरद पूर्णिमा 2025 पर खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
दूध - 1 लीटर
बासमती चावल - ½ कप
चीनी - ½ कप (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर - ½ चम्मच
बादाम, पिस्ता, काजू - कटे हुए
केसर - कुछ धागे (वैकल्पिक)
शरद पूर्णिमा 2025 पर खीर बनाने की विधि
सबसे पहले दूध को उबालें और उसमें धोए हुए चावल डाल दें।
धीमी आंच पर दूध और चावल को अच्छे से पकने दें।
जब खीर गाढ़ी होने लगे तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स
डालें।
अच्छी तरह से पकाकर उतार लें और ठंडा होने दें।
अब खीर को ढक्कन लगाकर खुले आसमान में चांदनी रात के नीचे रखें।
अगली सुबह इसे परिवार के साथ प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।
अमृत वर्षा और वैज्ञानिक महत्व
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में विशेष औषधीय गुण होते हैं। इस रात वातावरण में नमी और चांदनी का प्रभाव शरीर को ठंडक व ऊर्जा देता है। इसीलिए खीर को चांदनी में रखने की परंपरा है ताकि उसमें यह गुण समाहित हो सकें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications