Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब

Posted By:

Navratri Vrat Recipes: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर, रविवार से हो रही है और इसका समापन 19 अक्टूबर, सोमवार को महानवमी के साथ होगा। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान कई लोग पूरे नौ दिन उपवास रखते हैं, जबकि कुछ लोग पहले या आखिरी दिन व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान ज्यादातर लोग फलाहार करते हैं। नौ दिनों तक व्रत रखने के लिए शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है। ऐसे में, आपको फलाहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को पोषण और ऊर्जा भी दें। अगर आप नवरात्रि में व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो फलाहारी नमकीन बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे एक बार बनाकर एयरटाइट डिब्बे में नौ दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं। नौ दिन में यह फलाहारी नमकीन न तो खराब नहीं होगी और हल्की भूख लगने पर इसे खाया जा सकता है।

Navratri Falahari Namkeen

फलाहारी नमकीन बनाने के लिए सामग्री

1 कप मूंगफली
1 कप बादाम
1 कप काजू
1 कप मखाना
आधा कप पतले कटे नारियल के टुकड़े
2-3 हरी मिर्च
आधा चम्मच जीरा
आधा चम्मच सेंधा नमक
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
आधा चम्मच चीनी
1 चम्मच घी

फलाहारी नमकीन बनाने की विधि

सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें। इसमें मखाना, मूंगफली, बादाम और काजू डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भून लें। जब ये हल्के कुरकुरे हो जाएं तो इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।

अब इसी कड़ाही में नारियल के पतले टुकड़े डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अगर आप इसमें किशमिश डालना चाहते हैं तो उसे भी हल्का भून सकते हैं।
इसके बाद सभी भुनी हुई सामग्री को अलग निकालकर रख दें।

अब कड़ाही में थोड़ा सा घी डालें। इसमें जीरा डालकर भूनें और फिर बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल दें।

इसके बाद भुने हुए मखाने और सभी नट्स को कड़ाही में डालकर अच्छी तरह मिला लें।

अब इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च डालें। स्वाद के लिए थोड़ी सी चीनी भी मिलाई जा सकती है।

सभी चीजों को धीमी आंच पर कुछ मिनट तक भूनें, ताकि मसाले अच्छी तरह से मिल जाएं।

आपकी फलाहारी नमकीन तैयार है। इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें।

नवरात्रि के दौरान जब भी हल्की भूख लगे, आप थोड़ी मात्रा में इस नमकीन का सेवन कर सकते हैं।

Story first published: Monday, October 5, 2026, 17:26 [IST]
[ of 5 - Users]
Desktop Bottom Promotion