Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
अंतरिक्ष में देसी मिठास! शुभांशु शुक्ला ये 3 भारतीय मिठाइयां लेकर गए साथ, जानें बनाने की रेसिपी
Indian Sweets In Space Know Their Recipe: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी स्पेस एक्स का फाल्कन पहुंच गए हैं। शुभांशु शुक्ला राकेश शर्मा के बाद पहले ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने वहां पहुंचकर इतिहास रच दिया है। वो अपने साथ चार अन्य देशों के अंतरिक्ष यात्रियों के साथ इस समय एक्सिओम-4 मिशन (Axiom Mission 4) पर हैं। शुभांशु शुक्ला ने न केवल भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है बल्कि देश की सांस्कृतिक मिठास को भी अंतरिक्ष में पहुंचा दिया। अपने मिशन के दौरान वे तीन पारंपरिक भारतीय मिठाइयां अपने साथ स्पेस में लेकर गए, ताकि भारत की स्वाद और परंपरा का अहसास वहां भी बना रहे। जी हां शुभांशु अपने साथ गाजर का हलवा, मूंग दाल हलवा और आम रस साथ लेकर गए हैं।
इसके बारे में खुद शुभांशु ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया। शुभांशु ने बताया कि उन्होंने इन मिठाइयों को अपने साथियों के साथ इंजॉय किया और सभी को ये बहुत पसंद आई। आइए अब उन तीनों मिठाइयों की आसान सी रेसिपी जान लेते हैं जो अंतरिक्ष में देसी मिठास घोल रही हैं।

गाजर का हलवा की आसान रेसिपी
गाजर का हलवा बनाने के लिए सामग्री
गाजर (लाल) - 1 किलो (कद्दूकस की हुई)
दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम)
चीनी - 150-200 ग्राम (स्वाद अनुसार)
देशी घी - 3-4 टेबल स्पून
इलायची पाउडर - ½ टीस्पून
काजू, बादाम, पिस्ता - 2-3 टेबल स्पून (कटे हुए)
किशमिश - 1 टेबल स्पून
गाजर का हलवा बनाने की विधि
ताजी और लाल गाजर को धोकर छील लें और बारीक कद्दूकस कर लें।
एक भारी तले की कढ़ाई में दूध गर्म करें, फिर उसमें कद्दूकस की हुई
गाजर डाल दें। मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए दूध सूखने तक पकाएं।
जब दूध लगभग सूख जाए, तो उसमें घी डालें और 7-10 मिनट तक हल्का
भूनें।
अब स्वादानुसार चीनी डालें। चीनी डालते ही हलवा थोड़ी देर के लिए ढीला
हो जाएगा, लेकिन पकाने पर फिर से गाढ़ा हो जाएगा।
अब कटे हुए मेवे और इलायची पाउडर डालें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर
भूनें।
जब हलवा चमकने लगे और तले से न चिपके, तो समझिए आपका गाजर का हलवा
तैयार है।

आम रस की आसान रेसिपी
आम रस बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
पके हुए मीठे आम - 4 से 5 (केसर या हापुस आम बेहतर)
चीनी - 2 से 3 टेबल स्पून (स्वाद अनुसार, यदि आम मीठे हैं तो छोड़ भी
सकते हैं)
दूध या पानी - ¼ कप (गाढ़ापन कम करने के लिए, वैकल्पिक)
इलायची पाउडर - ¼ टीस्पून (वैकल्पिक)
केसर के धागे - 4-5 (अगर चाहें)
बर्फ के टुकड़े - ठंडा करने के लिए (अगर आप चाहें तो)

आम रस बनाने की विधि
सबसे पहले पके आमों को छीलें और गुठली हटाकर गूदा निकाल लें।
अब गूदे को मिक्सर में डालें। स्वादानुसार चीनी, थोड़ा दूध या पानी और
इलायची पाउडर मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
अगर आपको स्मूद टेक्सचर चाहिए तो आम रस को छान लें।
आम रस को फ्रिज में ठंडा करें या बर्फ डालकर तुरंत परोसें।
गार्निश और सर्विंग के लिए ऊपर से केसर या कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
डालकर परोसें।
मूंग दाल हलवा की आसान रेसिपी
मूंग दाल हलवा के लिए आवश्यक सामग्री
मूंग दाल - 1 कप (भीगी और पीसी हुई)
घी - ½ कप (या स्वादानुसार)
दूध - 2 कप
चीनी - ¾ कप (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर - ½ टीस्पून
केसर - कुछ धागे (गर्म दूध में भीगे हुए, वैकल्पिक)
ड्राई फ्रूट्स - काजू, बादाम, पिस्ता (कटे हुए)

मूंग दाल हलवा बनाने की विधि
सबसे पहले मूंग दाल को 4-5 घंटे पानी में भिगोकर रखें और फिर इसे
दरदरी पीस लें। इस बात का ध्यान रखें कि पानी बहुत कम डालें या
बिल्कुल न डालें।
अब भारी तले की कड़ाही में घी गर्म करें और पिसी मूंग दाल डालें।
मीडियम से लो फ्लेम पर लगातार चलाते हुए सुनहरा और खुशबूदार होने तक
भूनें।
अब इसमें धीरे-धीरे दूध और चीनी डालें और चलाते रहें ताकि गांठ न
बनें।
अब इलायची पाउडर और भीगे हुए केसर डालें। धीमी आंच पर पकाएं जब तक
हलवा घी छोड़ने लगे।
अब आपका मूंग दाल का टेस्टी हलवा तैयार है इसके ऊपर से कटे हुए ड्राई
फ्रूट्स डालकर गरमा गरम परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
