Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
मिनटों में बन जाता है सूजी ढोकला, जानिए रेसिपी
जब एक लाइट और डिलिशियस हेल्दी स्नैक की बात होती है तो उसमें
गुजराती डिश ढोकला का नाम जरूर लिया जाता है। वैसे तो आपने अब तक बेसन
से बने ढोकला के बारे में तो सुना होगा। हालाँकि, इसे कई तरीकों से
बनाया जा सकता है। इनमें से एक है सूजी ढोकला, जिसमें ढोकला बनाने के
लिए सूजी का उपयोग किया जाता है। बेहद स्वादिष्ट सूजी ढोकला नाश्ते और
शाम के स्नैक के लिए भी आदर्श है। बस इसे इमली की चटनी के साथ पेयर
करें और सबके साथ बैठकर इसे एन्जॉय करें। सूजी ढोकला बनाने के लिए आप
स्टेप-बाई-स्टेप इसे फॉलो करें।

सूजी ढोकला की सामग्री
2 सर्विंग्स
• 2 कप सूजी
• 1/2 कप गाढ़ा खट्टा दही
सजावट के लिए
• 1 छोटा चम्मच मस्टर्ड सीड्स
• 2 स्टॉक्स करी पत्ते
स्टेप 1 सूजी को नमक के साथ मिलाएं
एक बाउल लें। इसमें सूजी, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
स्टेप 2 सभी सूखी सामग्री को मिला लें
अब सभी सूखी सामग्री मिलाएं और तेल डालें।
स्टेप 3 सूजी में दही डालें
अब इसमें दही और थोडा़ सा पानी, यदि आवश्यक हो, मिला लें।
स्टेप 4 इसे 30 मिनट के लिए आराम दें
अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं। 30 मिनट के लिए ढककर एक तरफ रख दें।
स्टेप 5 बेकिंग टिन को ग्रीस करके उसमें सूजी का बैटर फैला दें
अब एक बेकिंग टिन में तेल लगाएं। ढोकला को भाप देने से ठीक पहले मिश्रण में 1 बड़ा चम्मच बेकिंग पाउडर मिलाएं। जब बुलबुले बन जाएं, तो धीरे से मिलाएं। बैटर को चिकनाई लगे बेकिंग टिन में तुरंत डालें और बैटर को समान रूप से फैलाएं।
स्टेप 6 बैटर को 12 मिनट के लिए भाप में पका लें और तड़का तैयार कर लें
12 मिनट के लिए स्टीमर में ढककर स्टीम करें। अब इसे बाहर निकालिये और सूजी ढोकला के ऊपर राई और कड़ी पत्ता से बना तड़का डालिये और ऊपर से हरा धनियां छिड़क दीजिये।
स्टेप 7 बराबर आकार के टुकड़ों में काट लें
ढोकला को थोड़ा ठंडा होने दें और बराबर आकार के चौकोर टुकड़ों में काट लें।
स्टेप 8 गरमागरम परोसें
ढोकला को धनिये या इमली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications