Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Suji Potato Bites: टिफिन या शाम की भूख, सूजी पोटैटो बाइट्स हर मौके के लिए परफेक्ट, मिनटों में होंगे तैयार
Suji Potato Bites Recipe: गर्मियों की छुट्टियां पड़ी हुई हैं और घर में बच्चों की खाने को लेकर अलग-अलग डिमांड होती रहती है। ऊपर से गर्मी का सितम कि किचन में काम करना मुश्किल हो जाता है। मगर बच्चों की डिमांड भी तो पूरी करनी जरूरी तो ऐसे में सूजी पोटैटो बाइट्स सबसे बेस्ट है जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। ये बनाने में आसान जितनी आसान रेसिपी है खाने में उससे भी ज्यादा स्वादिष्ट होती है। बच्चे हों या बड़े और बुजुर्ग सभी को पसंद आती है।
आप शाम के स्नैक्स टाइम में इसे बना सकते हैं या घर में अचानक से कोई मेहमान आ जाए तो उनके लिए सर्व कर सकती हैं। यह रेसिपी झटपट तैयार हो जाती है और टिफिन से लेकर शाम की चाय तक के लिए एकदम परफेक्ट स्नैक है। तो चलिए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं आवश्यक सामग्री और बनाने की विधि।
सूजी पौटैटो बाइट्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
1 कप सूजी (रवा)
2 उबले हुए आलू (मैश किए हुए)
1/2 कप पानी
1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
1 चम्मच अदरक का पेस्ट
1/4 चम्मच काली मिर्च
नमक स्वाद अनुसार
1/2 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच नींबू रस
हरा धनिया (कटा हुआ)
ब्रेड क्रम्ब्स (कोटिंग के लिए)
तेल (तलने के लिए)

सूजी पोटैटो बाइट्स बनाने की आसान विधि
1. सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें, उसमें सूजी डालकर हल्का सा भूनें। फिर उसमें 1/2 कप पानी और थोड़ा नमक डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
2. जब सूजी ठंडी हो जाए तो उसमें मैश किए हुए आलू, हरी मिर्च, अदरक, नींबू रस, काली मिर्च, गरम मसाला, और हरा धनिया मिलाएं।
3. सभी मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और और उसका आटा सा गूंथ लें ताकि वह स्मूथ डो जैसा बन जाए।
4. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल या अंडाकार शेप के बाइट्स बनाएं। इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें।
5. अब इन बाइट्स को गर्म तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। चाहें तो एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं।

कैसे करें सर्व?
आपके गर्मागरम और कूरकरे पौटेटो बाइट्स बनकर तैयार हैं। अब इन्हें टोमैटो केचप, हरी चटनी या दही डिप के साथ गरमागरम परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
