Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Summer Hydrating Drinks: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने वाले 5 देसी ड्रिंक, जानें बनाने का तरीका और फायदे
Summer Hydrating Drinks: गर्मियों का मौसम आते ही पसीने से तरबतर लोगों की हालत खराब हो जाती है। तेज धूप, पसीना आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और थकावट से शरीर बेजान सा हो जाता है। ऐसे में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है। हालांकि बाजार में महंगे एनर्जी ड्रिंक्स मिलते हैं लेकिन उनमें मिले केमिकल शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। आप गर्मी में अपनी बॉडी को हाइड्रेट और रिफ्रेश रखना चाहते हैं तो आजमाएं 5 देसी, हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक जिन्हें आप घर में ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका शरीर तरोताजा रहेगा बल्कि आपकी सेहत भी बनी रहेगी। आइए जल्दी से जान लेते हैं ऐसे 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और गर्मी को कह सकते हैं अलविदा।
1. जलजीरा
चटपटा और खट्टा सा जलजीरा पीने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। ये पाचन तंत्र को भी बेहतर रखता है और गर्मी में ठंडक का एहसास देता है। साथ ही बनाने में भी आसान है। इसे बनाने के लिए एक गिलास ठंडे पानी में 1 चम्मच जलजीरा पाउडर मिलाएं थोड़ी हरे धनिये और पुदीने की चटनी मिलाएं। अगर आप चटपटा पसंद करते हैं को हरी मिर्च भी पीसकर मिला सकते हैं। अब उसमें काला नमक और नींबू डालें और अच्छे से मिला लें। तैयार है आपका हेल्दी और टेस्टी रिफ्रेशिंग ड्रिंक।

2. आईस टी
गर्मी में चाय पीने की तो इच्छा ही नहीं होती है। ऐसे में आप चाय से बनी आईस टी तो पी ही सकते हैं जो काफी रिफ्रेशिंग होती है। इसे बनाने के लिए आप पानी उबाल लें और उसमें थोड़ी सी चाय पत्ती डालें। इस बात का ध्यान रखें की चाय पत्ती को पानी से साथ उबालना नहीं है। अब इसमें चीनी मिलाएं और एक गिलास में बहुत सारी बर्फ डालकर उसमें ये पानी डाल दें ताकि वो ठंडी हो जाए। अब इसमें बहुत सारा नींबू निचोड़ें और कुछ स्लाइस लेमन की साथ में पुदीने की पत्ती गार्निशिंग के लिए डालें।
3. नींबू-पानी
गर्मी के मौसम में नींबू पानी पीना बहुत अच्छा होता है। ये बनाने में आसान होता है और गुणों से भरपूर होता है। नींबू में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है और थकान को दूर करता है। इसे बनाने के लिए ठंडा पानी लें उसमें काला नमक और चीनी मिलाएं। अब उसमें नींबू निचोड़ें और पुदीने की पत्तियां डालें और सर्व करें मजेदार और हेल्दी नींबू पानी।
4. आम पन्ना
आम को फलों का राजा कहा जाता है। गर्मी में इनका सीजन होता है तो आप कच्चे आम से आम पन्ना बना सकते हैं जो लू से बचाते हैं। इसे बनाने के लिए कच्चे आम को उबालें उसका गूदा निकालकर पुदीना, काला नमक, भुना जीरा मिलाएं और घोल तैयार कर लें। अब गिलास में इसे डालें और बर्फ डालकर सर्व करें।

5. चने का सत्तू
चने का सत्तू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। चने भूनकर उन्हें पीस लें और एयरटाइट जार में भरकर रख दें। अब एक गिलास ठंडे पानी में एक या दो चम्मच सत्तू डालकर उसमें स्वादानुसार चीनी या नमक डालकर मिक्स करें। तैयार है टेस्टी और हेल्दी चने का सत्तु।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
