Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
होममेड स्वीट कॉर्न पिज्जा रेसिपी

खाने के शौकीन लोगों के मुंह में पिज्जा का नाम सुनते ही पानी आ जाता है और मन करता है कि बस फटाफट पिज्जा सामने आ जाए। लेकिन क्या हमेशा आप ऐसा कर सकते हैं क्योंकि पिज्जा में एक्स्ट्रा चीज़ होता है। अब आप घर पर भी परफैक्ट क्रस्ट और चीज़ पिज्जा बना सकते हैं।
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं स्वीट कॉर्न पिज्जा की आसान और क्विक रेसिपी जिसे आप बड़ी आसानी से घर पर ही बना सकते हैं वो भी बिना किसी झंझट के।
घर पर आप स्वीट कॉर्न पिज्जा भी बना सकते हैं। जी हां, स्वीट कॉर्न पिज्जा की हमारे दिल में कुछ अलग ही जगह है और इसमें कैलोरी भी कम होती है इसलिए आप इसे बिना किसी चिंता के खा सकते हैं। स्वीट कॉर्न पिज्जा थोड़ा सा मीठा भी होता है और टॉप पर इसकी थिन क्रस्ट चीज़ लेयर स्वाद को दोगुना कर देती है। पिज्जा लवर्स के लिए इससे अच्छी ट्रीट और कोई हो ही नहीं सकती है।
तो चलिए जानते हैं स्वीट कॉर्न पिज्जा की होममेड रेसिपी के बारे में। इसके लिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसीजर देखें और घर पर ही बनाएं स्वीट कॉर्न पिज्जा।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मेन कोर्स
Serves: 5
-
आटे के लिए
मैदा : 3 कप ( 360 ग्राम ) + डस्टिंग के लिए
पानी : 1 कप (गर्म)
ड्राई एक्टिव यीस्ट : 2 टेबलस्पून
चीनी : ¼ टेबलस्पून
नमक : ¼ टेबलस्पून
ऑलिव ऑयल : 2 टेबलस्पून + ग्रीसिंग के लिए
पिज्जा सॉस के लिए
टमैटो प्यूरी : 2 कप
ऑलिव ऑयल : 2 टेबलस्पून
नमक : 1 टेबलस्पून
टमैटो कैचअप : ½ कप
लाल मिर्च पाउडर : 2 टेबलस्पून
लहसुन - 5-6 (कटे हुए)
मिक्स्ड हर्ब्स : 2 टेबलस्पून
प्याज़ : 1 ( बारीक कटी हुई )
टॉपिंग के लिए
स्वीट कॉर्न : 1 कप
पिज्जा सॉस : 1 कप
मोज़रेल्ला चीज़ : 1 कप (घिसी हुई)
ऑरेगैनो : आवश्याकतानुार (छिड़कने के लिए)
चिली फ्लेक्स : आवश्यकतानुसार (छिड़कने के लिए)
-
1. अच्छे से गुंथा हुआ पिज्जा आटा लें।
2. पिज्जा सॉस से पिज्जा बेस को ढक दें।
3. पिज्जा बेस के ऊपर स्वीट कॉर्न डालें और सब जगह फैला दें।
4. आवश्यकतानुसार मोज़रैला चीज़ फैलाएं।
5. ऑरेगैनो डालें ( आवश्कतानुसार)
6. चिली फ्लेक्स छिड़कें।
7. 10 मिनट के लिए ओवन को प्री हीट करें।
8. प्रीहीटेड ओवन में पिज्जा पैन रख दें।
9. 20 मिनट के लिए 160 डिग्री सेल्सियस पर पिज्जा बेक करें जब कि पिज्जा में क्रिस्पीनेस ना आ जाए।
10. एक बार मनचाही क्रस्ट आ जाए तो पैन को ओवन से बाहर निकाल लें।
11. पिज्जा कटर या चाकू से पिज्जा काट लें और गर्म सर्व करें।
- 1. डफ बेस बनाते समय सावधान रहें। ध्यान रहे आपको आपको पतला आटा चाहिए, आटा ऐसा होना चाहिए जो मुंह में गर्म लेते ही घुल जाए।
- 2. हीट का ध्यान रखें, पिज्जा को ओवरहीट ना होने दें क्योंकि किसी को भी ओवरकुक पिज्जा पसंद नहीं होता है।
- 3. ओवन में रखने से पहले पिज्जा पैन को ग्रीस करना ना भूलें।
- 4. पिज्जा सॉस बनाने के लिए टमाटर को ज्यादा देर तक ना जलाएं क्योंकि ये पहले से ही पके हुए होते हैं और आपको सॉस का खट्टा स्वाद पसंद नहीं आएगा।
- सर्विंग साइज़ - 1
- कैलोरी - 139
- प्रोटीन - 4.2ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 22.6ग्राम
स्टेप बाय स्टेप : कैसे बनाएं स्वीट कॉर्न पिज्जा
1. अच्छे से गुंथा हुआ पिज्जा आटा लें।


2. पिज्जा सॉस से पिज्जा बेस को ढक दें।

3. पिज्जा बेस के ऊपर स्वीट कॉर्न डालें और सब जगह फैला दें।

4. आवश्यकतानुसार मोज़रैला चीज़ फैलाएं।

5. ऑरेगैनो डालें ( आवश्कतानुसार)

6. चिली फ्लेक्स छिड़कें।

7. 10 मिनट के लिए ओवन को प्री हीट करें।

8. प्रीहीटेड ओवन में पिज्जा पैन रख दें।

9. 20 मिनट के लिए 160 डिग्री सेल्सियस पर पिज्जा बेक करें जब कि पिज्जा में क्रिस्पीनेस ना आ जाए।

10. एक बार मनचाही क्रस्ट आ जाए तो पैन को ओवन से बाहर निकाल लें।

11. पिज्जा कटर या चाकू से पिज्जा काट लें और गर्म सर्व करें।


Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
