Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मीठा खाने वाले शौकीनों के लिये 12 बेहद स्वीट डिश
जिन लोगों को मीठा खाने का शौकीन होता है, उनके मुंह में हर तरह की मिठाई, हलवा और खीर देख कर झट से मुंह में पानी आ जाता है।
वैसे अगर आप अपना वजन कम करने में लगे हुए हैं या फिर किसी अन्य कारण से मीठा खाने से बच रहे हैं तो, इस वीकेंड पर अपने दिल को मना लें।
इस वीकेंड पर आप चाहें तो घर पर कुछ स्वीट डिश बना कर ट्राई कर सकते हैं। आज हमने आपके लिये यहां पर स्वीट डिशों की लिस्ट तैयार कर रखी है, जो काफी लोगों दृारा पसंद की गई हैं।
लिस्ट में आप अपनी मन पसंद की स्वीट डिश खोज कर इनकी विधि भी पढ़ सकते हैं। इन्हें जरुर ट्राई करें और हमें बताएंगे कि आपको ये स्वीट डिश कैसी लगीं...
READ: गणेश चतुर्थी पर बनाइये ये स्वादिष्ट व्यंजन

शाही टुकड़ा
मीठा खाने वालों की यह पहली पसंद में से एक है। दूध, मलाई और ब्रेड के मिश्रण से तैयार यह शाही टुकड़ा हर किसी का मन जीत लेता है।

पनीर के गुलाब जामुन
गुलाब जामुन ज्यादातर लोगों के फेवरेट होते हैं। यह बच्चों तथा बड़ों हर किसी को स्वादिष्ट लगते हैं। अगर आप को साधारण गुलाब जामुन पसंद हैं तो, आप आराम से पनीर के गुलाब जामुन भी बना सकती हैं।

फिरनी
फिरनी को एक प्रकार की खीर भी बोला जाता है क्योंकि इसकी विधि बिल्कुल वैसे ही होती है।

काजू की खीर
यदि आप घर पर काजू की खीर बनाएंगी तो आपके परिवार में हर किसी का दिल खुश हो जाएगा। काजू की खीर ना केवल स्वादिष्ट ही होती है बल्कि हेल्दी भी होती है।

मीठा समोसा
मीठा खाने वालों को मीठे मावे से भरा मीठा समोसा काफी पसंद आएगा। तो इस वीकेंड पर आलू वाले समोसे की जगह पर इस मीठे समोसे को ट्राई करें।

फ्रूट सैलेड
फ्रूट सैलेड बनाना बहुत ही आसान है और ये झट से बन भी जाता है। यह इंडियन स्टाइल फ्रूट सैलेड काफी टेस्टी होता है। इसे बनाने के लिये हमेशा ताजे फलों का ही प्रयोग करें, जिससे इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाए।

खजूर का हलवा
खजूर का हलवा बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। खजूर को पहले गरम दूध में करीबन 6 घंटे तक भिगोने के बाद यह खजूर हलवा बनाया जाता है।

गाजर का हलवा
प्रेशर कुकर में गाजर के हलवे को पकने में केवल 25 मिनट ही लगते हैं। साथ ही इसका टेस्ट भी बरकरार रहता है। आइये जानते हैं प्रेशर कुकर में गाजर का हलवा बनाने की विधि।

मिक्स दाल हलवा
यह मिक्स दाल हलवा कई दालों को मिला कर बनाया गया है। आपके परिवार में यह मिक्स दाल कर हलवा हर किसी को पसंद आएगा।

खुबानी का मीठा
खुबानी का मीठा, हैदराबाद का एक बेहद लजीज डेज़र्ट है। यह डेज़र्ट आपको केवल हैदराबाद में ही खाने को मिलेगी।

साबुदाने की खीर
साबुदाने की खीर का कोई जवाब नहीं है। इसमें ढेर सारे मेवे डालिये और फिर देखिये कि यह कितनी स्वादिष्ट बनती है।

रस्क का हलवा
आज हम मीठा खाने वालों के लिये एक स्पेशल हलवा ले कर आए हैं, जो कि रस्क से बनाया जाता है। यह मीठा हलवा आप रस्क के अलावा ब्रेड से भी तैयार कर सकती हैं। यह कम सामग्री में और कम समय में तैयार होने वाला एक स्वादिष्ट हलवा है।



Click it and Unblock the Notifications
