Latest Updates
-
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा
भूख लगे तो बनाएं अरिसेलु
Sweets
oi-Staff
अरिसेलु एक आंध्र प्रदेश का व्यंजन है। यह स्वाद में मीठा होता है और इसे चावल के आटे और गुड के मिश्रण से पकाया जाता है। अरिसेलु को आंध्र प्रदेश में अरसा या फिर अरिसा के नाम से भी पुकारा जाता है। अरिसेलु को आप एक स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। अगर भूख भी लगी हो तो भी आप 2-3 अरिसेलु खा कर अपना पेट भर सकते हैं। इसे बनाने के लिये आपको तिल की भी आवश्यकता होगी। तो चलिये जानते हैं कि अरिसेलु को बनाने की विधि क्या है।

सामग्री-
- चावल का आटा- 2 किलो
- गुड- 1 किलो
- तिल- 100 ग्राम
- घिसा नारियल- 3 चम्मच
- पानी- 1/4 लीटर
- तेल- तलने के लिये
विधि-
- पहले 2 कप चावल को रातभर के लिये पानी में भिगो दें और सुबह उसे धो कर 20 मिनट के लिये किसी साफ कपड़े पर रख कर सुखा लें।
- इसके बाद सूखे हुए चावल को मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें।
- अब एक कढाई में 1/4 लीटर पानी डाल कर उसमें 1 किलो गुड डालें। इसे उबाल कर सीरप तैयार करें, गुड को पानी से अलग छान लीजिये और फिर उसे अलग बरतन में दुबारा गाढा होने तक पका लीजिये।
- जब गुड का सीरप तैयार हो जाए तब उसमें घिसा हुआ नारियल मिलाइये।
- अब धीरे धीरे कर के इसमें चावल का आटा मिलाइये और लगातार चलाइये।
- अब गैस की आंच को बंद कर दीजिये और इसमें तिल मिलाइये।
- देखिये कि मिश्रण में कोई गांठ ना पड़ी हो।
- अब इसे ठंडा होने दीजिये।
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब इसके छोटे छोटे बॉल्स बना लें। नींबू से बड़ा।
- एक प्लास्टिक की शीट लें, उसमें तेल लगाएं, उसमें बॉल को रखें और दबाएं।
- दबा कर पूड़ी जैसा आकार दें।
- अब कढाई में तेल गरम करें, इन पूड़ियों को तब तक तले जब तक की यह भूरी ना हो जाएं।
- जब सारी पूडियां ऐसे ही तल उठें तब इन्हें नैप्किन पेपर पर रखें और इनका तेल सुखा लें।
- इसके बाद इसे सर्व करें या फिर इसे डिब्बे में बंद कर के कई दिनों तक चलाएं।
Comments
English summary
Ariselu Or Kajjaya Recipe
Story first published: Saturday, December 7, 2013, 16:03 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2013



Click it and Unblock the Notifications