Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
बादामी बेसन के लड्डू
घर में खुशी का पर्व हो और कुछ मीठा ना बने ऐसा तो शायद ही कभी होता हो। मिठाईयों में खास माना जाने वाला बेसन का लड्डू हम सभी को बहुत प्रिय है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, इसे बनाना भी बिल्कुल आसान है। अगर आपको भी बेसन का लड्डू अति प्रिय है तो देर किस बात की हम सिखाएंगे आपको इसे बनाने का सबसे सरल तरीका। तो चलिये शुरु करते हैं-

लोगो के लिये: 4
पकाने में समय: 15-20 मिनट
सामग्री -
बादाम - 20-25
बेसन - 4 कप
घी - 2 कप
हरी इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
चीनी पाउडर - 2 कप
विधि-
एक कढ़ाई लीजिये और उसमें घी गरम कीजिये। इसके बाद उसमें इलायची पाउडर डालिये और फिर बेसन। अब बेसन को अच्छी तरह हल्की खुशबू आने तक अच्छे से भून लीजिये। इसमें आपको लगभग 10 मिनट का समय लग सकता है। अब बादाम को कूंच लें और बेसन में मिला लें। अब कढ़ाई के नीचे आंच बंद करें और बेसन को किसी बड़े कटोरे में निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दें। जब यह ठंडा हो जाए तब इसमें चीनी मिलाएं और फिर लड्डू बना लें। अब इसे और ठंडा होने दें और किसी हवा बंद जार में रख दें।



Click it and Unblock the Notifications