Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्रेड बर्फी बना कर जीते सबका मन
दिवाली आने में बस अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। आपने तो शायद शॉपिंग और घर की साफ-सफाई की शुरु कर दी होगी लेकिन क्या आपने महमानों का मुंह मीठा करने के बारे में सोचा है। यदि आप बाजार से मगाई हुई महंगी और घी-तेल से भरी हुई मिठाई उन्हें खिलाने के चक्कर में हैं तो ऐसा ना कर के उन्हें घर की बनी ब्रेड बर्फी खिलाइये। जी हां, इसे खा कर आपके महमान हर दिवाली पर आपको याद रखेगें, तो आइये जानते हैं ब्रेड बर्फी की विधि।

लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 30 मिनट
सामग्री-
ब्रेड का चूरा- 2 कप
दूध- 1 कप
गुड- 100 ग्राम लगभग 1 कप
नारियल- 1/2 कप घिसा
घी- 1 चम्मच
गुलाबजल- कुछ बूदें
काजू- 10
विधि-
1. सबसे पहले दूध में ब्रेड के चूरे को करीबन 10 मिनट के लिये छोड़ दें, लेकिन ज्यादा देर ना रखें वरना यह पूरी तरह से गल जाएगा।
2. गैस जलाएं और गहरे पैन में गुड को 5-7 मिनट के लिये गलने दें, जरुरत पड़ने पर इसमें हल्का पानी भी मिला सकती हैं। आंच को हल्का ही रखियेगा वरना यह जल भी सकता है।
3. जब गुड का घोल मुलायम और गाढा बन जाए तब इसमें घिसा हुआ नारियल मिलाएं और हल्की आंच पर 5 मिनट के लिये लगातार चलाती रहें।
4. उसके बाद पैन में दूध और ब्रेड के चूरे को डालें तथा उसके बाद घी डाल कर चलाएं। इसे तब तक चलाएं जब तक घी मिश्रण को छोड़ ना दे। इसके बाद मिश्रण में गुलाबजल और काजू मिला कर आंच से पैन को उतार लें।
5. जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब इसे मन चाहे आकार में काटे या फिर लड्डू बना कर एयर टाइट डिब्बे में बंद कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
