Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
चमचम: खास मधुमेह रोगी के लिये
Sweets
oi-Staff
घर मे अगर कोई सदस्य मधुमेह से पीडित हो तो, उसके लिये मिठाई खाना दूभर हो जाता है। पर अधिकतर देखा गया है कि मधुमेह रोगियों को मिठाई खाना बहुत पसंद हेाता है। मिठाई अगर चमचम हो तो कहने ही क्या, इसे पसंद करने वाले बंगाल में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं।
चमचम मिठाई बनाना काफी आसान है और अगर इसे मधुमेह रोगियों के लिये बनाना हो तो, कोई दिक्कत नहीं आती। मधुमेह रोगी इसे आराम से बिना चिंता के खा सकते हैं। आइये जानते हैं डायबटिक यानी मधुमेह रोगी चमचम का लुफ्त कैसे उठा सकते हैं।

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में मसय- 15 मिनट
सामग्री-
दूध- 11/2
नींबू रस- 2 चम्मच
पानी- 3 कप
आर्टिफीशियन स्वीटनर- 1 कप
इलायची पाउडर- 1 चम्मच
नारिल- 1 कप (घिसा)
पिस्ता- 1 चम्मच
विधि-
- एक पैन में दूध उबालें, फिर उसमें नींबू निचोड़े। अब उसका पनीर छान कर निकाले और मखमल के कपड़े में रखें।
- पैन में पानी गरम करें और उसमें स्वीटनर मिलाइये, इसे हाई आंच पर उबालिये।
- अब पनीर को कटोरे में निकाल कर मसलिये, फिर चम चम के आकार का शेप दीजिये।
- अब इसको धीरे धीरे उबलते हुए चाशनी के शीरे में डालिये और 10 मिनट तक रहने दीजिये।
- फिर आंच बंद कर दीजिये और 10 मिनट बाद चमचम को प्लेट में निकालिये और घिसे हुए नारियल तथा पिस्ते से सजा कर सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Cham Cham Recipe For Diabetics
Story first published: Friday, July 5, 2013, 6:02 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2013



Click it and Unblock the Notifications
