Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
ऐस बनाइये टेस्टी चॉकलेट पेडा
Sweets
oi-Staff
चॉकलेट पेडा बनाना बड़ा ही आसान होता है और यह खाने में काफी टेस्टी भी लगता है। ज्यादातर पेडे को खुशी के मौके पर या फिर दिवाली के समय बनाया जाता है। पर आप इसे जब मन करे तब बना सकती हैं। वैसे तो पेडा मिल्क पावडर और खोये से बनाया जाता है मगर यह चॉकलेट पेडा बनाने के लिये आपको कोकोआ पावडर की भी आवश्यकता पडे़गी।
READ: आइये बनाएं मथुरा के स्वादिष्ट पेड़े
जब आप इस चॉकलेट पेडा को लोगों के सामने पेश करेंगी तो सोंचिये वे कितना चौंक जाएंगे। तो देर किस बात की आइये देखते हैं चॉकलेट पेडा बनाने की विधि।

सामग्री-
- मैदा- 1/4 कप
- मिल्क पावडर- 2 चम्मच
- घी- 2 चम्मच
- चीनी- 1/2 कप
- काको पावडर- 1 चम्मच
- पानी - 1/4 कप
- कटा हुआ पिस्ता- 2 चम्मच
विधि-
- एक पैन में घी गरम करें और उसमें मैदा डाल कर आंच को बंद कर दें।
- मैदे को घी के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर के किनारे रख दें।
- एक अलग पैन में चीनी और पानी डाल कर चाश्नी तैयार करें। उसके बाद इसमें कोको पावडर मिक्स करें और आंच को बंद कर दें।
- पैन को स्टोव से उतारे और उसमें घी में फ्राई किया हुआ मैदा डालें।
- मिक्स करें और उसमें मिल्क पावडर डाल कर गाढा घोल तैयार करें।
- एक बार जब मिश्रण पूरी तरह से मिक्स हो जाए तब इसे 5 मिनट के लिये ठंडा होने के लिये रख दें।
- अपनी हथेलियों पर थोड़ा सा घी लगाएं और पेडे के मिश्रण से छोटी छोटी लोइयां काट कर उसके पेडे तैयार करें।
- पेडे के बीच में कटा हुआ पिस्ता और मिशमिश लगाएं।
- पेडे को या तो ठंडा कर के सर्व करें या फिर गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Chocolate Pedas Recipe
Story first published: Monday, December 29, 2014, 15:23 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2014



Click it and Unblock the Notifications